Advertisement

सड़क दुर्घटना में युवक के मौत के बाद लोगो ने परिजनों को बढ़ाया ढाँढस

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो बस स्टैंड (Fusro bus stand) के समीप रहनेवाले परमेश्वर सिंह के पुत्र रोहित कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल हो गया है।

करुण चीत्कार से हर किसी का दिल दहल रहा है। बार बार परिवारजन एक ही बात कहते हैं कि “हो भगवान आब कोना रहबै”।

मृदु भाषी व सरल स्वभाव का रोहित को खोने का गम पूरे फुसरो वासियों को है। मालूम हो की मृतक रोहित कुमार एक अच्छा व्यवसायी था। वह अपने पीछे पत्नी सहित एक बच्ची को छोड़ गया है।

11 अगस्त को भाजपा नेता भाई प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, रविंदर सिंह सहित अजित सिंह, मनजीत सिंह, अभय कुमार सिंह, अशोक सिंह, मिथिलेश सिंह आदि दर्जनो लोग पहुंचकर ढाँढस बंधाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *