Advertisement

146 दिनों बाद छिन्नमास्तिका मंदिर रजरप्पा में विधि विधान के साथ हुई पूजा

एस.पी.सक्सेना/रामगढ़ (रांची)। कोरोना संक्रमण के कारण चार महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद झारखंड सरकार ने प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर समेत झारखंड के सभी मंदिरों का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया है।

इसे लेकर बीते 16 सितंबर की अहले सुबह 4 बजे रामगढ़ जिला Ramgarh) के हद में रजरप्पा स्थित माँ छिन्नमास्तिका मंदिर का पट खुलते ही विधि विधान से माता काे स्नान कराया गया। इसके बाद स्थानीय पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता की आरती की गई।

जानकारी के अनुसार कोरोना की पहली लहर 24 मार्च 2020 के बाद लगभग 6 माह और दूसरी बार में 4 माह से अधिक यानी कुल 146 दिन उक्त मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहा। इस बीच यहां पहुंचे पहले श्रद्धालु राज्य के पूर्व मंत्री सह गिरिडीह के सांसद को स्थानीय पुजारी असीम पंडा, शुभाशीष पंडा ने विधि-विधान से माता छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना करवाया।

इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिर का पट खोल दिया गया। पुजारियों के साथ-साथ श्रद्धालुगण भी नियमों का पालन करते देखे गए। गर्भगृह में प्रवेश से पूर्व श्रद्धालुओं को हैंड सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग भी कराया जा रहा है।

पुजारी भी मास्क और हैंड ग्लब्स पहने हुए नजर आए। मौके पर सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर महतो उर्फ डीएम, मुखिया प्रतिनिधि किशुन राम मुंडा, समाजसेवी चंदर महतो, गोला प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप साव, राज मोहन, गणेश महतो, पुजारी असीम पंडा, शुभाशीष पंडा, लोकेश पंडा, गुड्डू पंडा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *