प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। प्रदेश स्तरीय बार काऊंसिल चुनाव के लिए झारखंड स्तर पर सभी जिलों से कुल 100 अधिवक्ताओं ने प्रदेश बार काऊंसिल चुनाव में भाग लेकर अंतिम दिन तक मैदान में डटे रहे।
अपनी किस्मत आजमाने उतरे अधिवक्ताओं में सौ अधिवक्ताओं ने सदस्य और पदाधिकारी बनने के लिए चुनाव में भाग लिया, जिसका 12 मार्च को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

बताया जाता है कि पुरे झारखंड के साथ साथ धनबाद में भी अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग किया। बार एसोसिएशन वर्तमान अध्यक्ष आर. एस. गोस्वामी एवं सचिव जितेंद्र कुमार ने मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो कि, धनबाद में कुल 1931 अधिवक्ता वोटरों ने मतदान किया है।
![]()













Leave a Reply