अधिवक्ता संघ ने चलाया जागरुकता अभियान

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट (Tenu ghat) अधिवक्ता संघ के सदस्यों के द्वारा कोरोना को लेकर 5 जनवरी को क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें न्यायालय पहुंच रहे और बाजार में लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरुक किया गया।

बताया गया कि कोरोना की तीसरी लहर पूरी तरह से भारत में लोगों को अपने प्रकोप में ले रही है। जिससे एक बार फिर तबाही आ सकती है। इसलिए इससे बचना बहुत ही जरूरी है। मास्क, सेनीटाइजर और दो गज दूरी है जरूरी।

उसके बाद अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा से भी मुलाकात कर उन्हें जागरूकता अभियान चलाने के बारे में बताया। साथ हीं कहा गया कि प्रशासन के द्वारा लोगों को जागरूक करने के बाद लोग मास्क जरूर पहनेंगे।

अधिवक्ता संघ (Lawyers Association)  के सदस्यों की बातों को सुन एसडीपीओ झा (SDPO Jha) ने उन्हें आश्वासन दिया कि आज से पूरे अनुमंडल में कोरोना को लेकर सघन अभियान चलाया जाएगा। जिसमें लोगों को मास्क पहनने के लिए कहा जाएगा।

जो मास्क नहीं पहने नजर आएंगे उन्हें जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ता अरूण कुमार सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, अभिषेक मिश्रा, सुनील कुमार, अरुण कुमार महतो, सुनील कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

 226 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *