Advertisement

सशरीर संचालन को लेकर अधिवक्ता संघ की बैठक

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन में 19 अगस्त को अधिवक्ताओं की एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष महादेव राम ने किया, जबकि संचालन वरीय अधिवक्ता कामेश्वर मिश्रा के द्वारा किया गया।

बैठक में अधिवक्ता संघ के महासचीव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि झारखंड उच्च न्यायालय रांची के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए पूर्णरूपेण सशरीर संचालन की मांग को लेकर यह बैठक की गई।

जिसमें राज्य के सभी अधिवक्ता संघों के द्वारा संकल्प लेकर मुख्य न्यायाधिपति झारखंड उच्च न्यायालय, राज्यपाल झारखंड, मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, अध्यक्ष झारखंड विधिक परिषद रांची एवं चेयरमैन बार काउंसिल ऑफ इंडिया को स्मार पत्र समर्पित कर सभी न्यायालयों को पूर्व की भांति सशरीर चालू करने का आग्रह किया गया है।

ताकि न्यायालयों में लंबित मुक्क्कीलो के विभिन्न मामलों के निष्पादन को गति प्रदान की जा सके। साथ ही साथ न्यायालय से संबंधित अधिवक्ताओं की आर्थिक स्थिति में कुछ आवश्यक सुधार हो सके।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए तेनुघाट अधिवक्ता संघ की बैठक हुई। इस मौके पर अधिवक्ता राम बल्लभ महतो, बीरेंद्र कुमार सिन्हा, विजय कुमार बबन, सुरेश तिवारी, डीएन तिवारी, पवन कुमार, बीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार उर्फ राजाजी, शैलेश चंद्र श्रीवास्तव उर्फ ददन, हेमंत गुरु, राजीव कुमार तिवारी,आदि।

चेतनानंद, बैजनाथ शर्मा, महेश ठाकुर, तेजू करमाली, संतोष ठाकुर, गजाधर महतो, संजय कश्यप, महुआ कारक, कल्याणी, बीके सहगल, प्रताप कुमार, आनंद कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, निरंजन महतो, सुरेश यादव सहित संघ के अधिवक्तागण मौके पर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *