गांधी जयंती पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर प्रखंड प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत विष्णुगढ़ सात मील मोड़ रमुआ सार्वजनिक दुर्गा मंडप परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। साथ ही उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

स्वच्छता अभियान प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक चला। इस 4 घंटे के दौरान रमुआ दुर्गा मंदिर से लेकर हॉस्पिटल चौक होते हुए अखाड़ा चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर तक साफ-सफाई कर समाप्त की गई। स्वच्छता अभियान में लगे गणमान्य कूड़ा-कचरा उठाकर पीछे चल रहे ट्रैक्टर में डाल रहे थे। स्वच्छता अभियान का संचालन पूरे तन-मन से शिद्दत के साथ किया गया।

इस अवसर पर रहिवासियों ने कहा कि स्वच्छता हम सबों के लिए आवश्यक है। बीमारियों से बचने का एकमात्र उपाय साफ सफाई है। कहा गया कि गांव की स्वच्छता से ही राज्य की पहचान बनेगी। स्वच्छता हमारी स्वाभिमान है। इससे गांव की इज्जत बढ़ती है और अन्य जगहों पर सफाई की चर्चा होती है।

यहां मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कोंगारी, अंचलाधिकारी रामबालक प्रसाद, थाना प्रभारी राम नारायण सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष गिरिजा साव, चेडरा मुखिया निर्मल कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम जन्म राय, जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, उप मुखिया अनुराग बर्मन, कलमधर मिथिलेश बर्मन, मोहम्मद युसूफ अंसारी, आदि।

दिलेर आजाद, अब्बास अंसारी, सदीक अख्तर, रामचंद्र दांगी, अभय कुमार, विनोद गुप्ता, राम गिरी, विजय सिंह, उमेश रविदास, अरविंद लहकार, महावीर राम, विनोद कुमार रवि, कालेश्वर यादव, सुनील कुमार, मनोज पासवान, किरण देवी, सीता देवी, नीलम देवी, आदि।

कंचन देवी, माया देवी, सरिता देवी, गुना देवी, चमेली देवी, नीरू देवी, चांदनी देवी, छात्रा शिवानी कुमारी, सृष्टि कुमारी, प्रिया कुमारी, कोमल कुमारी, सावित्री कुमारी, पायल कुमारी, विद्या कुमारी, सुहानी कुमारी इत्यादि गणमान्य स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

 370 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *