Advertisement

85 वर्ष की हुई अभिनेत्री वैजयंती माला

मेघदूत रेडियो लिस्नर्स क्लब द्वारा दी गई ऑनलाइन बधाई

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। अपने जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री वैजयंती माला (Film Actor Vyjayanthimala)    आज 85 वर्ष उम्र की हो गईं। हालांकि इन्होंने एक लंबे समय से फिल्मी दुनियां से सन्यास ले लिया है। इस अंतराल में उन्होंने राजनीति से अपना नाता जोड़ लिया है।

अभिनेत्री वैजयंती माला शुरू से 70 के दशक में दर्जनों फिल्मों में विभिन्न अभिनेताओं के साथ अभिनय करके सिनेमा प्रेमियों के दिल में बस गई थी। वैजयंती माला का जन्म 13 अगस्त 1936 में हुआ था।

सर्वप्रथम 18 वर्ष की उम्र में दिवंगत अभिनेता प्रदीप कुमार के साथ 1954 में ‘स्वेत श्याम’ फिल्म ‘नागिन’ में अभिनय करके सफलता हासिल की।

फिर देवदास, नया दौर, मधुमति, पैगाम, आश के पंछी, गंगा जमना, संगम, साथी, जिंदगी, प्रिंस, दुनियां, सूरज, आम्रपाली, साधना, संघर्ष, गंवार, प्यार ही प्यार आदि फिल्मों में जीवंत अभिनय किया। सबसे अधिक उन्होंने दिवंगत अभिनेता राजेंद्र कुमार और दिलीप कुमार के साथ छह छह फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

ऑनलाइन वर्चूवल आयोजन में 13 अगस्त को इन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में बेरमो से लिस्नर्स क्लब के उपाध्यक्ष अजीत जयसवाल, अनिल पाल, रामाधार विश्वकर्मा, उमेश घायल, अशोक जैन, धनबाद से रामचंद्र गुप्ता, लुधियाना से अध्यक्ष मंजीत छाबड़ा, बीनू छाबड़ा, नैनू छाबड़ा, महाराष्ट्र से सुनैना, गुजरात से चांदनी पटेल, बिपिन मेहता आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *