स्वांग दक्षिणी पंचायत के मुखिया पति करते हैं मनमानी-अभय सिन्हा

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। कांग्रेस पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष ने स्वांग दक्षिणी पंचायत के मुखिया पति पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। मुखिया पति आरोपों से इनकार कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में कांग्रेस पार्टी के गोमियां प्रखंड उपाध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा ने स्वांग दक्षिणी पंचायत के मुखिया पति धनंजय सिंह पर विकास योजनाओं पर मनमानी करने का आरोप लगाया हैं। सिन्हा ने कहा है कि पंचायत की मुखिया रीना सिंह के पति व् पूर्व मुखिया धनंजय सिंह पंचायत को अपने मनमाने ढंग से चला रहे हैं।

वे विकास योजनाओं के नाम पर मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वांग दक्षिणी पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 की स्थिति काफी खराब और नरकीय है। यहां सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। सड़क के बीच बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालिया बजबजाती दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि हल्की बारिश में भी नालियों का पानी रहिवासियों के घर में घुस जाता है।

जिससे आवासीय परिसर में रहने वाले परेशान हैं, लेकिन इन सब से मुखिया पति को कोई लेना देना नहीं हैं। वे सिर्फ अपने आवासीय कॉलोनी के आसपास पंचायत के पैसे का दुरुपयोग कर चमकाने में लगे हैं।

कहा कि मुखिया पति सड़क किनारे पेवर ब्लाक लगाकर सिर्फ ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दे रहे हैं, जबकि पंचायत के वार्ड 14 एवं 15 में फंड का उपयोग होता तो नालियां, सड़क और गार्बेज का काम सुचारू रूप से होता। मुखिया पति द्वारा उपरोक्त दोनों वार्डो के साथ सौतेला व्यवहार रहा है। उक्त वार्ड के रहिवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।

सिन्हा ने कहा कि इस ओर मुखिया एवं मुखिया पति का बार-बार ध्यान आकर्षित करने पर भी उनके कानों में जू तक नहीं रेंगता है। इस मामले को लेकर स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित जिले के उपायुक्त से भी वे बात करेंगे।

इन आरोपों के संबंध में दूरभाष पर बात करने पर पूर्व मुखिया एवं मुखिया पति धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत में जनता के बीच उनके कार्य का सर्वे कराया जाए। साथ ही वे अपनी संपत्ति की भी जांच कराने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया।

 263 total views,  3 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *