झारखंड के सभी 81 विधानसभा में आप निकलेगी व्यवस्था परिवर्तन यात्रा

प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय कार्यकर्ताओं की बैठक में आप ने लिया निर्णय

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। आम आदमी पार्टी झारखंड प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन 10 जुलाई को आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया।

उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ने दी। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची के चांपू टोली स्थित आप प्रदेश कार्यालय में किया गया था।
इस अवसर पर प्रदेश संयोजक सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता कत्तई बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड गठन का 24 साल हो गया। सत्ता आई और गई लेकिन झारखंड में व्यवस्था नहीं बदली।

जनता अपनी छोटी बड़ी समस्या को लेकर परेशान है। कोई समस्या सुनने वाला नहीं है। प्रदेश भर में हर दिन जमीन का झगड़ा, मारपीट, हत्या आम बात हो गई है। भ्रष्टाचार से जनता प्रखंड, अंचल, थाना हर जगह परेशान है।

उप संयोजक प्रेम कुमार ने कहा कि व्यवस्था बदलाव यात्रा के माध्यम से झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में 24 साल का हिसाब किताब होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अजय भगत ने कहा कि झारखंड के मूलवासी आज भी बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और रोजगार के लिए तरस रहे हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं है। अस्पतालों में सुविधा नहीं है।

प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि झारखंड के शहरी क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स दोगुना से ज्यादा हो गया। पीने के पानी का टैक्स वसूला जा रहा है। यदि सरकार जनता को मुफ्त पानी भी उपलब्ध नहीं करा सकती तो ऐसी सरकार को धिक्कार है। प्रदेश प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव तथा ओंकार नाथ जयसवाल ने कहा कि झारखंड को 24 घंटा बिजली और हर परिवार को 300 युनिट मुफ्त बिजली चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह, हरेंद्रनाथ चौबे, सह सचिव रईस आफरीदी, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, यास्मीन लाल, ओंकार नाथ जयसवाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश, प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया प्रीतम मिश्रा, सोशल मीडिया सह सचिव सूर्य प्रकाश, किसान प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, बोकारो जिला संयोजक विधान चंद्र राय, आदि।

अरविंद विकास, आनंद मंडल, धनबाद जिला उपाध्यक्ष मदन राम, जमशेदपुर जिला सचिव शंभु सिंह, महिला जिला संयोजक विनीता मिश्र, रांची महानगर संयोजक राजेश लिंडा, प्रभात शर्मा, माधुरी सोरेन, आनंद प्रकाश, अशोक उरांव, मनोज कनोडिया, धर्मवीर प्रसाद, मनोज कुमार, पलामू जिला संयोजक राकेश तिवारी, गोड्डा जिला संयोजक सर्वजीत झा, हेमकांत ठाकुर, जामताड़ा जिला संयोजक शत्रुघ्न पंडित, गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष रोजन अंसारी, गौरी शंकर यादव, आशीष भदानी सहित सैकड़ो आप समर्थक उपस्थित थे।

 57 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *