Advertisement

आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का किया गया उद्धघाटन

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। बिष्णुगढ प्रखंड के हद में चानो में 10 दिसंबर को जेएसएलपीएस (JSLPS) के माध्यम से आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घाटन मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल की धर्मपत्नी ललिता देवी के द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस मौक पर उन्होंने कहा कि आज नारी सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार एवं केन्द्र के मोदी सरकार ने समूह के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। इसके लिए सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर मजबूत बनाने का कार्य कर रही है।

साथ साथ  रोजगार मुहैया कराने का कार्य कर रही है। जैसे कि फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान के तहत हड़िया-दारू की बिक्री और निर्माण कार्य से मजबूरन जुड़ी महिलाओं को वैकल्पिक व्यवसाय से जोड़ा जा रहा है।

इस मौके पर उपस्थित चानो पंचायत की मुखिया पार्वती देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी, जेएसएलपीएस के प्रियंका कुमारी, आशा देवी, यशोदा देवी, सीमा देवी, नेहा कुमारी, प्रतिभा विकास मंच के केद्रीय अध्यक्ष महेन्द्र कुमार समेत सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *