Advertisement

कांग्रेसजनों की टोली ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला कांग्रेस (Vaishali district Congress) की एक टोली ने 22 जून को जिला के हद में विभिन्न ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। दौरे में कांग्रेस के प्रदेश मीडिया सचिव, विधि प्रकोष्ठ के गणमान्य शामिल थे।

जानकारी के अनुसार बिहार प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग (Congress Social Media Department) सचिव राज किशोर चौधरी, विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता मुकेश रंजन और पवन कुमार महतो सहित अन्य लोग के साथ हाजीपुर प्रखंड के जमालपुर एवं पानापुर लंगा के पिछड़ा, आदि।

अति पीछडा और दलित मुहल्लो में घर घर घूम कर जन संपर्क कर लोगो को मोदी सरकार द्वारा ईडी (ED) का दुरुपयोग कर राहुल गांधी के साथ ही विपक्षी दल के नेताओं को परेशान करने और सेना में बहाली के नये नियमावली अग्निपथ के अवगुण पर लोगो से चर्चा किया गया।

जिले के कांग्रेसियों की टोली वैशाली जिला के हद में बसौली गांव स्थित बाबा भूईया मंदिर में जाकर मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने के लिय पूजा और प्रार्थना किया। साथ हीं ईडी का दुरुपयोग बंद करने, देश के करोड़ो बेरोजगारों के हित मे सेना की बहाली में नई योजना अग्निपथ को वापस लेने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *