Advertisement

धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन मिलन का एक बड़ा माध्यम-जीएम

कल्याणी स्थित मां काली पूजा का जीएम ने ग्रहण किया महाप्रसाद

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में सीसीएल (CCL) ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम कल्याणी परियोजना स्थित काली मंदिर में भादो अमावस्या के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली की पूजा-अर्चना में सीसीएल के अधिकारियों औऱ यूनियन नेताओ का जमावड़ा हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल औऱ पीओ कुमार सौरव ने मां काली के समक्ष मत्था टेका और पूजा का महा प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर जीएम अग्रवाल ने कहा कि ढोरी क्षेत्र शून्य दुर्घटना के साथ चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में कोयला उत्पादन और डिस्पैच लक्ष्य को पूरा करेगा। साथ ही साथ उन्होंने बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के खुशहाली के लिए कामना किया।

कहा कि धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन मिलन का एक बड़ा माध्यम है। कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर मकोली ओपी प्रभारी अनंत सिंह, एसओपी प्रतुल कुमार, एसओ उत्खनन आर के सिंह, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, आदि।

क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम यूके सहित फुसरो नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, श्रमिक नेता गिरिजा शंकर पांडेय, जवाहर लाल यादव, जितेंद्र दुबे, शिवनंदन चौहान, विनोद बिहारी चौधरी, मुरारी सिंह, मोहम्मद कलीमउद्दीन, युधिष्ठिर सिंह, भाई प्रमोद सिंह, राजेश्वर सिंह, चंद्रशेखर महतो, पप्पू सिंह, दौलत महतो, सर्वेश्री के मुन्ना सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *