दो लाख से अधिक वोट से जीत दर्ज करेगी अनुपमा सिंह-मुख्यमंत्री

धनबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने की नामांकन

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। झारखंड की सबसे हॉट सीट बन चुके धनबाद लोकसभा सीट के लिए एक मई को इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने अपना नामांकन दाखिल की। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री सहित आधा दर्जन राज्य के मंत्री, विधायक पहुंचकर अनुपमा सिंह का हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर धनबाद स्थित गोल्फ ग्राउंड में आयोजित सभा में भारी संख्या में उपस्थित आम व् खास जनों को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जमकर भाजपा नेताओं पर बरसे।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि अनुपमा सिंह दो लाख मत से भी अधिक वोट से जीतेंगी। मंत्री बादल पत्रलेखा ने भी अपनी बात रखी। मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि देश की महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। सभा को संबोधित करते हुए मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि देश तबाही के मोड़ पर है। जुमला बाजी से देश नहीं चलता है।

पुरे देश से भाजपा गंठबंधन को हटाने का कार्य करें और इंडिया गंठबंधन को जीताने का कार्य करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ही देश को एक सूत्र में बांधकर चलने वाली सबसे पुरानी और मजबूत पार्टी है।

सभा में राज्य के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख, राज्यसभा सांसद महुआ मांजी, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, टुंडी विधायक व् गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, आदि।

धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन नेता अजय कुमार सिंह, किशोर कुमार, सतीश रजक, इस्लाम अन्सारी आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन ब्रिजेन्द्र सिंह ने की। इस अवसर पर सभा में उपस्थित भीड़ देखकर प्रत्याशी अनुपमा सिंह काफी खुश दिखी।

 154 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *