सेवा-संस्कार का संगठन है भारत विकास परिषद : रामप्रवेश

— एसआईटी में भारत विकास परिषद का प्रांतीय दायित्व ग्रहण समारोह

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह। भारत विकास परिषद गिरिडीह शाखा के तत्वावधान में उत्तर झारखंड प्रांत का दायित्व ग्रहण सह अभिनंदन समारोह का आयोजन सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सभागार गिरिडीह में रविवार को आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष रामप्रवेश पांडे ने की, जबकि संचालन उदय शंकर उपाध्याय ने किया। शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर एवं वंदे मातरम गा कर की गई।

गिरिडीह शाखा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण दिया। उसके बाद नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष रामप्रवेश पांडेय, प्रांतीय महासचिव संतोष शर्मा एवं प्रांतीय वित सचिव अश्वनी तिवारी सहित सभी प्रांतीय दायित्वधारियों को पद ग्रहण माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर कराया गया। गिरिडीह शाखा के सभी नए दायित्वधारियों का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रांतीय अध्यक्ष राम प्रवेश पांडे ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद कई संगठनों का निर्माण व स्थापना हुई। इन संगठनों में से जिस संगठन ने सेवा-संस्कार के माध्यम से राष्ट्र के उत्थान का संकल्प लिया, उसका नाम भारत विकास परिषद है।

उन्होंने कहा कि भारत का अर्थ भारत की सीमाओं से नहीं, अपितु भारतीय जनमानस के साथ-साथ भारतीय दर्शन, भारतीय संस्कृति, भारतीय मूल्यों एवं संस्कार जैसे आयामों के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़ा है। उन्होंने इस वर्ष 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा।
प्रांतीय महासचिव संतोष शर्मा ने सभी दायित्वधारियों का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से परिषद को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करूंगा।

धन्यवाद ज्ञापन गिरिडीह शाखा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने किया और कहा कि शाखा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। गिरिडीह शाखा के उपाध्यक्ष सह सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक विजय सिंह ने कहा कि आज का कार्यक्रम ही नहीं अन्य कार्यक्रमों में भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा और हर सदस्यों को सम्मान मिलेगा।

मौके पर पूर्व क्षेत्रीय सचिव रामरतन महर्षि, नीलम महर्षि, प्रांतीय महिला बाल विकास जूही दास गुप्ता, गिरिडीह शाखा के संरक्षक प्रदीप जैन, अजय बगड़िया, प्रदीप डालमिया, सह सचिव राजेन्द्र सिंह पुंछिया, कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, महिला कल्याण व बाल विकास गिरिडीह शाखा सचिव पुष्पा सिन्हा, संस्कृति सचिव स्वप्ना कुमार, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, कोडरमा के अरुण ओझा, आदि।

हजारीबाग शाखा अध्यक्ष डीके राणा, सचिव सुनील कुमार, हजारीबाग के शैलेंद्र कुमार गुप्ता, झुमरी तिलैया अध्यक्ष कैलाश राणा, दुमका के सोनी शर्मा, भारती शर्मा, डॉ मधुर कुमार सिंह, गिरिडीह रोटरी अध्यक्ष मनीष तरवे, सचिव आशीष तरवे, सिद्धार्थ जैन, सुरजीत सिंह, रमेश सिन्हा, सावन कुमार, गुरदीप सिंह, जयंती सेठ, उज्ज्वल सिंह, दीपक

 94 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *