नेताजी की हेकड़ी से बोकारो जिला में पतन के राह पर कांग्रेस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक दल कांग्रेस एक ओर जहां आज अपनी अस्मिता के लिए जद्दोजहद कर रही है वहीं बोकारो जिला के एक उच्च पदस्थ नेताजी की कारस्तानी से पार्टी कार्यकर्त्ता, मिडियाकर्मी सहित आम रहिवासी खासे नाराज है। बावजूद इसके नेताजी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। संभवतः इसकी सूचना राज्य नेतृत्व को भी है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला में एक वैसे नेता को कांग्रेस पार्टी ने पदभार दिया है, जिसकी वजह से पूरे बोकारो जिला में कांग्रेस पार्टी हंसिये पर है। उक्त नेताजी ना आम जनता की भलाई सोंचते है ना ही क्षेत्र के मिडियाकर्मियों को ही तबज्जो देते हैं। नेताजी मदमस्त हांथी की तरह व्यवहार करना अपनी सानी समझते हैं। आम जन मानस का कहना है कि ऐसे नेताओं की वजह से हीं कांग्रेस पार्टी पूरे बोकारो जिला में अपनी अस्मिता खोता जा रहा है।

अगर चुनाव पूर्व ऐसे नेताओं को पार्टी निष्कासित नहीं करता है तो बोकारो जिला में लोकसभा चुनाव हो या विधान सभा चुनाव, पार्टी की नैया निश्चित हीं डूबने वाली है। ज्ञात हो कि, उक्त नेताजी कोई ऐरा गैरा नत्थू खैरा नहीं बल्कि जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारी हैं। इस नेता के वजह से बोकारो जिला में कांग्रेस पार्टी इनदिनों बुरी तरह बदनामी हो रहा है। इनकी हेकड़ी व् बदजुबानी से जिले का आम जनता सहित पत्रकार बंधु भी खासे नाराज है।

बताया जाता हैं कि उक्त नेताजी की बदजुबानी की शिकायत क्षेत्र के एक कलमकार द्वारा राज्य के शीर्ष नेतृत्व को भी बीते दिनों दूरभाष पर दिया गया है। पार्टी के राज्य नेतृत्व ने भी उक्त नेताजी की बदजुबानी तथा कारस्तानी की कई शिकायत मिलने की बात स्वीकारी है,, बावजूद इसके उक्त नेताजी अब भी अंगद के पांव की तरह पद पर बने हुए है। आखिर इसका राज क्या है?

अगर बोकारो जिला में कांग्रेस पार्टी को अपना छवि बनाए रखना होगा और आगामी चुनाव में जीत का परचम लहराने की इच्छा शक्ति है तो निश्चित हीं उक्त नेताजी को निलंबित करना होगा। तभी बोकारो जिला में संभवतः कांग्रेस पार्टी जीत का दीवास्वप्न को साकार कर सकता है, अन्यथा…..!

कवायद लगाया जा सकता है कि यह नेताजी कौन है सभी जानते है। इस नेता की वजह से बोकारो जिला में राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस की छवि धूमिल होती जा रही है।

 290 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *