तीसरी बार चैती दुर्गा पूजा सह रामनवमी हनुमान पुजा समिति अध्यक्ष चुने गये दुर्गेश

अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। श्रीश्री चैती दुर्गा पूजा सह रामनवमी हनुमान पूजा के सफल आयोजन हेतु 28 मार्च को बगोदर प्रखंड के हद में दुर्गा मन्दिर मंझिलाडीह के प्रांगण मे ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक मे प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा आयोजन का निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में इस वर्ष के लिए पूजा कमिटी का गठन किया गया, जिसमे एक बार फिर जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार को अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया।

बता दें कि तीसरी बार जीप सदस्य दुर्गेश को पूजा कमिटी के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। वहीं सचिव मोतीलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष शंकर साव, उपाध्यक्ष कृष्ण देव प्रसाद साहू, उप सचिव रिंटू साव, उप कोषाध्यक्ष बबलू साव, सह सचिव रोहित मिस्त्री, सरंक्षक लक्ष्मण मिस्त्री, जय प्रकाश राम व मीडिया प्रभारी अजीत कुमार शर्मा बनाए गए। इसके साथ ही 51 सदस्यों का भी चयन किया गया।

मौके पर कमिटी अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने कहा कि इस बार मेला का भव्य आयोजन होगा, जिसमे विधि व्यवस्था हेतु प्रशासन के साथ साथ स्थानीय रहिवासियों का भी सहयोग पुजा कमिटी को प्राप्त होगा। साथ ही हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सभी के सहयोग से शांतिपूर्वक हर्षोंउल्लास व धूम धाम से पूजा मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पूजनोत्सव के दौरान नशा किये व्यक्ति को मन्दिर या मेला मे प्रवेश निषेध रहेगा। साथ ही पूरे गाँव मे शराब व माँस मदिरा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

बैठक मे पूजा कमिटी के तमाम सदस्यों के अलावा संतोष कुमार, राजू साव, सुजीत कुमार शर्मा, गंगा शर्मा, कैलाश साव, सरयू साव, मदन भुइयाँ, तुलसी राम, सतेंदर राम, भोला राम, राजेश महतो, मनोज महतो, कपिलदेव शर्मा, गगन कुमार, राजश्री वर्मा, हिरालाल राम, संदीप शर्मा, कारू मिस्त्री, गगन कुमार, आदि।

सूरज राणा, रंजीत कुमार, ललन राणा, बिनोद बिहारी शर्मा, अजित कुमार शर्मा, महेंद्र मंडल, संजय साव, काकु, नीतीश राणा, रवि शंकर प्रसाद, कौलेश्वर राणा, राजकुमार साव, सुरेश मिस्त्री, संजय राणा, रोहित राणा, बलदेव साव, सहदेव भुइयाँ समेत सैकड़ो ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

 68 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *