Advertisement

हल्की वर्षा में हीं ताजपुर की सड़के पानी-पानी-सुरेंद्र प्रसाद सिंह

बाजार क्षेत्र में नाला निर्माण नहीं किया गया तो वर्षात में फिर डूबेगा ताजपुर

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। हल्की चक्रवातीय वर्षा में समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न सड़कें पानी-पानी हो गया है। उक्त जानकारी माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 21 मार्च को दी।

उन्होंने बताया कि ताजपुर के अस्पताल पथ, कर्बला रोड, दरगाह रोड या फिर बहेलिया टोला रोड समेत नगर परिषद क्षेत्र का अन्य सड़क पर जल जमाव हो गया है। खासकर सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे में पानी भरने के कारण वाहनों के आवागमन में रहिवासियों तथा पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जल जमाव से स्थानीय दुकानदार, खरीददार, राहगीर मार्ग बदलकर चलने को मजबूर हैं।

जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो. एजाज, ऐपवा नेत्री बंदना सिंह आदि ने टूटी सड़कों पर जल जमाव से हो रहे परेशानी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर संपूर्ण बाजार क्षेत्र में नाला निर्माण एवं अर्धनिर्मित नाले को जमुआरी नदी से नहीं जोड़ा गया तो बरसात के मौसम में एक बार फिर ताजपुर पानी-पानी होगा।

विदित हो की नाला के अभाव में ताजपुर प्रखंड मुख्यालय एवं बाजार क्षेत्र वर्षात के मौसम में 3 से 4 महीने जलमग्न रहता है। माले नेता सुरेंद्र ने कहा कि दो सांसद तथा दो विधायक वाला ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र आज पुरी तरह बदहाल है।

उन्होंने कहा कि सांसद तथा विधायक का विकास फंड लौट जाता है, लेकिन ताजपुर में नाला निर्माण तक नहीं कराया जाता है। यह ताजपुर के साथ अन्याय है। इस अन्याय के खिलाफ ताजपुर की जनता सांसद व् विधायक को चुनाव में मजा चखायेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *