अधिवक्ता संघ सदस्य के निधन पर शोक सभा का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर तथा अधिवक्ता संघ भवन में संघ के सदस्य शैलेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन पर 4 मार्च को शोक सभा का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित शोक सभा में जिला जज प्रथम राजेश सिन्हा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, महासचिव सहित अधिवक्तागण शामिल थे। व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज प्रथम राजेश सिन्हा ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिवंगत शैलेन्द्र प्रसाद सिंह वर्ष 1997 से तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में वकालत शुरू की। वे लगभग 58 वर्ष की आयु के थे। उनके निधन से सभी मर्माहत है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

इससे पूर्व अधिवक्ता संघ भवन में संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए मिश्रा ने कहा कि दिवंगत सिंह बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के थे। वे सभी से सुख दु:ख में मिलते रहते थे। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। वे अपने पीछे अपनी पत्नी, तीन पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

इस अवसर पर संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि संघ के सदस्य शैलेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन पर 4 मार्च को संघ के सदस्य ने अपने आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा है। महतो ने बताया कि दिवंगत सिंह के परिवार को संघ द्वारा मिलने वाली आर्थिक मदद की जाएगी।

शोक सभा में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम राजेश कुमार सिन्हा, जिला जज तृतीय सूर्य मणि त्रिपाठी, एसीजेएम विशाल गौरव, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, सब जज द्वितीय राजीव रंजन कुमार, मुंसिफ श्वेता सोनी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रूपम स्मृति टोपनो, अधिवक्ता राम बल्लभ महतो, महादेव राम, वकील महतो, अरुण कुमार सिन्हा, बासु कुमार डे, ए. के. डे, जगदीश मिस्त्री, एन. पी. दसोंधी, डी. एन. तिवारी, आदि।

अर्जुन सिंह, मोहीतोष चक्रवर्ती, तपन कुमार डे, इरफान अंसारी, रमेंद्र सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, मो मोबिन, महुआ कारक, कल्याणी, सुभाष कटरियार, आंनद श्रीवास्तव, बद्री नारायण पोद्दार, वकील महतो, पुनीत लाल प्रजापति, अव्यय, छत्रु महतो, बिरेंद्र प्रसाद, रविंद्र नाथ बोस, पी. सी. दास, तेजू करमाली, मोजीबुल हक, महेश ठाकुर, चेतन आनंद प्रसाद, पुनीत लाल प्रजापति, आदि।

कनक कुमार सिन्हा, संतोष कुमार ठाकुर, नरेश चंद्र ठाकुर, शांत कुमार महतो, शंकर ठाकुर, अरूण कुमार महतो, सुजीत कुमार जयसवाल, प्रताप कुमार, राज कुमार यादव, पंकज कुमार झा, टी. एन. महतो सहित संघ के तमाम अधिवक्तागण मौजूद थे। शोक सभा में शामिल सभी गणमान्य जनों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

 155 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *