कसमार पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी डीलर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना क्षेत्र के मंजूरा निवासी जन वितरण प्रणाली दुकानदार को कसमार पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर 12 फरवरी को जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी मामी के साथ आरोपी डीलर कृपा शंकर जयसवाल के घर राशन लेने गयी थी। ग्यारह वर्षिया पीड़िता रुही (काल्पनिक नाम) ग्राम सरानन होड़ा, थाना-गजनेर कानपुर उत्तरप्रदेश की रहने वाली बतायी जा रही है। पीड़िता लगभग एक साल से अपनी मां के साथ नानी घर में रह रही है।

आरोप के अनुसार पीड़िता बीते 10 फरवरी की शाम पांच बजे अपनी मामी के साथ गाँव के जन वितरण प्रणाली दुकान के पास राशन लेने गयी थी। चावल लेने के क्रम में पीड़िता को आरोपी हाथ पकड़कर अपने घर के अन्दर रूम में ले गया तथा गलत इरादे से उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इस दौरान पीड़िता जोर जोर से चिल्लाने लगी, तब आरोपी ने उसे छोड़ दिया। साथ हीं धमकी दिया कि ये सब किसी को बोलेगी तो जान से मार देंगे।

बताया जाता है कि घटना के बाद पीड़िता व उसकी मामी घर आकर घटना की जानकारी अपने परिजनों के दी। परिजनों ने घटना की जानकारी कसमार पुलिस को दी। पुलिस तत्परता दिखाते हुए 10 फरवरी शाम को ही इस आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर 12 फरवरी को जेल भेज दिया है। पीड़िता दूसरे समुदाय के होने के कारण घटना से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बना है। इसे लेकर स्थानीय पुलिस काफी सतर्क है।

 111 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *