नंद कुमार सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों की गतिविधियां शुरू हो गई है।
ज्ञात हो कि फुसरो नगर परिषद में कुल 28 वार्ड हैं। यहां की कुल आबादी लगभग 90 हजार के आस पास है। जबकि, कुल मतदाता 66000 के आस पास है। मतदान केंद्र 64 हैं।
वर्ष 2018 के नप चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित राकेश कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा नेत्री अर्चना सिंह को तथा उपाध्यक्ष पद में कांग्रेसी छेदी नोनिया ने भाजपा नेता शिवलाल रविदास को पटखनी दी थी।
उपरोक्त के अलावा नप चुनाव लडने वालों में रश्मि सिंह, कृष्ण कुमार, आर उनेश, टुनटुन तिवारी, दिनेश सिंह, महारुद्र नारायण सिंह सहित कई पूर्व वार्ड पार्षद, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद से चुनाव हारे उम्मीदवार भी इस बार अपनी किस्मत आजमाने के लिए अपनी कमर कस कर चुनावी समर में उतरने को तैयार बैठे हैं। कई समाजसेवी अपने अपने वार्ड में चुनाव लडने की तैयारी में लग गए हैं। इसमें कई पूर्व वार्ड पार्षद चुनाव जीत कर उपाध्यक्ष बनने की तैयारी में जुट गए हैं।
मालूम हो कि इस बार के नप अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा, कांग्रेस एवं अन्य दलों से जुड़े चर्चित चेहरों ने अपनी अपनी दावेदारी पेश करने के लिए झारखंड की राजधानी रांची का दौड़ लगाने का मन बना रहे हैं।
![]()













Leave a Reply