Advertisement

बेरमो के मनोज गोयल को फैव्स का बनाया गया बोकारो जिला संयोजक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन (फैव्स) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन ने बोकारो ज़िले में अपना सेवा विस्तार करने की जवाबदेही बोकारो जिला के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बेरमो के फुसरो स्थित शास्त्रीनगर निवासी सह व्यवसायी मनोज गोयल को बोकारो जिला संयोजक के रूप में दी गई।

इस संबंध में फैव्स अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला एवं महासचिव सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा पत्र जारी किया गया है। फैव्स के बोकारो जिला संयोजक मनोज गोयल ने 5 जनवरी को एक भेंट में कहा कि यहां के व्यापारियों की हर समस्या के समाधान एवं संगठन के विस्तार मे वे अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे।

गोयल के फैव्स जिला संयोजक बनने पर भाजपा जिला मंत्री विक्रम पांडेय, भाजपा नेत्री डॉ ऊषा सिंह, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह व राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, महिला मोर्चा भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष सह बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, फुसरो व्यवसायी संघ के आर. उनेश, महामंत्री टुनटुन तिवारी, निवर्तमान महामंत्री दिनेश सिंह, बेरमो माड़वाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेंद्र खेमका, संयोजक दिलीप गोयल, आदि।

ओमप्रकाश अग्रवाल, समाजसेवी महारुद्र नारायण सिंह, एडवोकेट मनोज कुमार सिंह, युवा मंच के प्रदेश संगठन मंत्री रोहित मित्तल, भाजपा नेता वैभव चौरसिया, रविंद्र कुमार सिंह, भरत वर्मा व अशोक सिंह सहित श्रवण अग्रवाल, इलियास हुसैन, पिंटू सिंह, मंजूर हुसैन उर्फ जिया, सुभाष बरनवाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *