Advertisement

जबर टुसू परब में दिखेगा झारखंडी संस्कृति की विशेष झलक-कमलेश महतो

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति बेरमो विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक 30 दिसंबर को आयोजित किया गया। बैठक में नावाडीह और बेरमो में 13 और 14 जनवरी को आयोजित जबर टुसू परब की तैयारी को लेकर विशेष चर्चा किया गया।

कुणाल कुमार की अध्यक्षता और कमलेश महतो के संचालन में बोकारो जिला के हद में ढोरी बस्ती राजा बंगला में आयोजित बैठक को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जबर टुसु पर्ब धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए कमलेश महतो ने कहा कि आगामी 14 जनवरी को जबर टुसू परब बेरमो में दिखेगा झारखंडी संस्कृति की विशेष झलक।

कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेरमो और नावाडीह में जबर टुसू परब झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति आयोजित कर रही है, जिसमे 13 जनवरी को बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम नावाडीह में टुसू प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित है, जबकि 14 जनवरी को बेरमो में बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम करगली से हथिया पत्थर पिछरी पुल तक टुसू विदाई कार्यकम आयोजित है।

इसे सफल बनाने को लेकर आज बेरमो विधानसभा के सक्रिय सदस्यों की बैठक रखी गई है। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को हजारों की संख्या में झारखंडी भाषा खतियान समर्थक टुसू प्रदर्शनी में शामिल होंगे। इसके लिए सभी पंचायतों में जन जागरण किया जायेगा। जिसके तहत बेरमो विधानसभा के सभी पंचायतों में सक्रिय कार्यकर्त्ता घर घर जाकर आम रहिवासियों को जागरूक करने का काम करेंगे।

महतो ने बताया कि आगामी 7 जनवरी को पुनः विधानसभा स्तरीय बैठक सह वनभोज कार्यक्रम अंगवाली पुल के समीप रखा गया है।
उक्त बैठक में सर्वसम्मति से संयोजक मंडली का गठन किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से भानु प्रताप महतो, मुकेश रविदास, उत्पल मंडल, दीपक प्रजापति, राजू नायक, शंभूनाथ महतो, अनिल रजक, राज गिरि, सिकंदर राम, रौशन कुमार, मो. इस्तियाक, मो. समीर अंसारी, संतोष महतो, टेकलाल महतो, प्रदीप केवट, परमेश्वर महतो, सूरज कुमार, सागर कुमार रविदास, शिबू महतो, चितरंजन कुमार, राकेश कुमार, अनिल कुमार, आदि।

प्रीतम महतो, पिंटू महतो, अरुण रविदास, प्रकाश चौधरी, मोनू महतो, कृष्णा महतो, जीतू रजवार, धनेश्वर कपरदार, राहुल गिरि, विकास महतो, सोहन कुमार नायक, महेश रजक, सुनिल महतो, अरुण कुमार, उमेश महतो, प्रमोद कुमार, अर्जुन रविदास सहित दर्जनों सक्रिय सदस्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *