भारत रत्न वाजपेयी और पंडित मालवीय की मनाई गई जयंती

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री व करोड़ों करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एवं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न से सम्मानित पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता बोकारो जिला के वरिष्ठ भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह एवं संचालन फुसरो नगर मंडल उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने किया।

जयंती समारोह में उपस्थित सभी वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी एवं पंडित मदन मोहन मालवीय के तस्वीर पर पुष्प सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया और उन्हें याद किया। इस अवसर पर वरीय भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह और जिला मंत्री विक्रम पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जीवन पर्यन्त राष्ट्र निर्माण को गति देने में जुटे रहे।

कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 1924 में आज ही के दिन जन्म हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापकों में एक थे। वे पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता थे जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। उनका 16 अगस्त 2018 को निधन हो गया था।

यहां भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, रामेश स्वर्णकार, जितेंद्र सिंह, रोहित मित्तल, अशोक सिंह, रविन्द्र सिंह, वैभव चौरसिया, मृत्युंजय पांडेय, अनिल गुप्ता, मनोज रवानी, मदन लाल खुराना, अंजनी सिंह सहित महिला मोर्चा की बसंती देवी, राधा देवी, सरोजिनी दुबे व् अन्य कार्यकर्तागण जयंती समारोह में शामिल हुए।

 130 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *