Advertisement

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड के बड़ाजामदा में देश के तीन राज्यों की जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में बड़ाजामदा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विजय जुलूस निकला गया। साथ ही सामूहिक रूप से आतिशबाजी कर रहिवासियों के बीच लड्डू वितरण कर विजयोत्सव मनाया गया।

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभू पासवान, अजीत सिंह, अशोक पान, मधुसूदन तुबिड, नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप, राजा तिर्की, शिवकुमार गुप्ता, संजीव राय, हर्षराम अग्रवाल, चेतन गोप, हरेराम प्रसाद, बसंत गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, लालू गुप्ता, जोगेंद्र गुप्ता, प्रफुल्लो महाकुड, सुवीर पान, शिव नायक आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *