Advertisement

सड़क पार कर रहे राहगीर बाइक की ठोकर से घायल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां विष्णुगढ़ मुख्य पथ पर आईएल गुरद्वारा के समीप बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे राहगीर को ठोकर मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में राहगीर को आरडियर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के गोमियां प्रखंड के हद में झुमरा पहाड़ निवासी खिरोधर महतो खेती बाड़ी का काम करते हैं। महतो 4 दिसंबर को गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो से मुलाकात करने के लिए पेटरवार गये थे।

वापसी के क्रम में गोमियां विष्णुगढ़ मुख्य पथ पर आईएल गुरुद्वारा के समीप हार्डवेयर का सामान खरीदने के लिए खिरोधर महतो रुक गये, तभी सड़क पार करने के क्रम में नरकी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक क्रमांक JH 02/0706 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

इस टक्कर में वह बुरी तरह घायल हो गए। आनन फानन में पास खड़े रहिवासियों ने उसे आईईएल स्थित आरडीयर हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बोकारो बीजीएच रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि घायल राहगीर दिहाड़ी मजदूरी करता है। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे रहिवासियों ने बताया कि अभी तक उसके परिजनों को इसकी सूचना नहीं दी गई है। सूचना देने से परिजन परेशान हो जाएंगे। वही घायल युवक ने बताया कि उसके पिता रिक्शा चलाते हैं और उसकी स्थिति दयनीय है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *