Advertisement

पदाधिकारियों ने स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की दी जानकारी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों, नगर निगम/नगर परिषद क्षेत्र में 4 दिसंबर को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारियों की अगुवाई में आन स्पाट दर्जनों मामलों का निष्पादन कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन चास प्रखंड के सतनपुर (सिजुआ), चंदनकियारी प्रखंड के भोजुडीह पूर्वी एवं पशिमी पंचायत, बेरमो प्रखंड के बोड़िया दक्षिणी पंचायत, नावाडीह प्रखंड के कंजकिरो पंचायत, चंद्रपुरा प्रखंड के तरंगा पंचायत, पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत, जरीडीह प्रखंड के चिलगड्डा पंचायत, चास नगर निगम के वार्ड क्रमांक-33, 34, 35 एवं नगर परिषद फुसरो के वार्ड क्रमांक 9 में किया गया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन व आम नागरिकों के बीच किसी प्रकार की दूरी नहीं रहें। सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिले। इस कार्यक्रम में समस्याओं का समाधान करने का ऑन द स्पॉट प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी प्रखंडों में पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की क्रमवार जानकारी दी गयी साथ हीं परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

पदाधिकारियों ने परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों एवं ग्रामीणों का जिला स्तरीय/बीडीओ/सीओ एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने समस्या सुनी और समाधान को लेकर जरूरी दिशा – निर्देश दिया।
मौके पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर लाभुकों के बीच कंबल भी वितरित किया गया।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जिला ग्रामीण विकास, जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गरांटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, गव्य एवं पशुपालन आदि विभागों से संबंधित हजारों आवेदन प्राप्त किये गए। जिन्हें क्रमवार अहर्ता अनुरूप निष्पादित किए जाएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *