हरिहरक्षेत्र मेला में छपरा की छात्राओं के गीत और नृत्य पर झूमे दर्शक

कवने करनवा शहर भागे पिया पिपिहिया के बोलिया जहर लागे

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में एशिया फेम हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला पर्यटन विभाग के मुख्य मंच पर शिक्षा विभाग सारण द्वारा 3 दिसम्बर को आयोजित दिवाकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं के साथ संगीत शिक्षकों ने भी अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेला पर्यटकों और कला प्रेमियों का मन मोह लिया।

शिक्षा से जुड़े प्रस्तुत गीत गवनई और नृत्य, संगीत पर उपस्थित दर्शक व् श्रोता जमकर झूमें। इस अवसर पर राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छपरा की छात्राओं ने झूमर गीत कवने करनवा शहर भागे पिया, पिपिहिया के बोलिया जहर लागे पर भावपूर्ण नृत्य एवं आकर्षक गीत की प्रस्तुति कर दर्शकों को खूब झूमाया।

यहां सारण जिला शिक्षा विभाग की ओर से सांस्कृतिक सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गोगल सिंह इंटर स्कूल नयागांव के संगीत शिक्षक देवानंद ठाकुर ने सरस्वती वंदना एवं शिक्षा आधारित गीत से की। इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सोनपुर की छात्राओं ने जागरूकता गीत पर आधारित आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति की।

इसी कड़ी में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मकेर की छात्राओं ने नशा मुक्ति पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया। वही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पानापुर की छात्राओं ने झिझिया एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर आधारित गीत तथा नृत्य की प्रस्तुति की।

इसके अलावे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरिहारा मशरख के संगीत शिक्षक रवीश कुमार शानू ने जब दीप जले आना, जब शाम ढले आना गीत की प्रस्तुति कर समां बांध दिया। वही राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छपरा की संगीत शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने भोजपुरी गीत की प्रस्तुति की।

गोगल सिंह इंटर स्कूल नयागांव की संगीत शिक्षिका ज्योत्सना ने सुप्रसिद्ध गीत कहे तोहसे सजना ये तोहरी सजनिया, पग पग लिए जाला तोहरी बलैया” प्रस्तुति कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इस खास मौके पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरिहरा मशरख के संगीत शिक्षक अजय कुमार झा ने मैथली गीत की प्रस्तुति की।

वाल्मिकी ने रची रामायण, लव कुश को जाने संसार, ये है मेरा बिहार

शिक्षा विभाग सारण द्वारा आयोजित दीवाकालीन कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्तरीय विद्यालय परसौना परसा के संगीत शिक्षक गोविंद वल्लभ ने बिहार गीत वाल्मिकी ने रची रामायण, लव कुश को जाने संसार,ये है मेरा बिहार की प्रस्तुति कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन आरबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारवे परसौना के शिक्षक मानवेंद्र कुमार सिंह ने किया।

सभी कलाकारों के साथ हारमोनियम पर आदर्श युवक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरुआ के संगीत शिक्षक अजय कुमार राम, रघुवीर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महदलीचक सोनपुर के संगीत शिक्षक मनोज कुमार सुमन, आदि।

तबला पर बलदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकचक दिघवारा के संगीत शिक्षक अमित रंजन, ओक्टो पैड पर जेडी प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्तरीय विद्यालय परसौना परसा के संगीत शिक्षक राकेश कुमार ने शानदार तरीके से संगत कर कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के एआरपी सह मीडिया प्रभारी बासुकीनाथ सिंह, सहायक मीडिया प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, केपीएसपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगाजल सोनपुर की संगीत शिक्षिका रीना कुमारी, शिशु संघ मध्य विद्यालय सोनपुर की शिक्षिका सुचित्रा कुमारी, गंगा तटीय सेवा संस्थान के रणधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत तक मुख्य पंडाल में दर्शकों की भीड़ जमी रही।

 118 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *