आकर्षण का केंद्र बना हरिहरक्षेत्र मेला की बिहार संग्रहालय प्रदर्शनी

डीएम ने किया संग्रहालय में प्राचीन कलाकृतियों का अवलोकन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला में इस बार लगी बिहार संग्रहालय की प्रदर्शनी में बिहार ओर भारत के प्राचीन इतिहास, संस्कृति कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। यहां का संकलन दुनिया के समृद्ध भारतीय संग्रहों में से एक माना जाता है।

हरिहरक्षेत्र मेला उद्घाटन के दो दिनों के भीतर हजारों की संख्या में इतिहास एवं शोध के विद्यार्थियों सहित मेला दर्शकों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इस अवसर पर सारण के डीएम अमन समीर ने भी 27 नवंबर को बिहार संग्रहालय की प्रदर्शनी में प्रदर्शित दीदारगंज से मिली यक्षिणी की दुर्लभ मूर्ति सहित एक से बढ़कर एक उपरोक्त सभी कलाकृतियों का दीदार किया। यह संग्रहालय के सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्यों में से एक है। इसका उद्देश्य बिहार की विरासत के प्रति गर्व की भावना पैदा करना है।

प्राचीन कलाकृतियां बनी आकर्षण का केंद्र

मेला स्थित बिहार संग्रहालय प्रदर्शनी में जैसे ही आप प्रवेश करेंगे वहां 17वीं शताब्दी की मकर मुख प्रणाल, अवलोकितेश्वर, बुद्ध, कुषाण कालीन दीदारगंज यक्षी, सिंह शीर्ष, मुस्कुराती बालक और बालिका, शुंगकालीन नृत्यरत युवती, पुरुष वक्ष, 8वीं शताब्दी के बोधिसत्व, गुप्तकालीन शलभांजिका, पालकालीन नारी प्रतिमा और देवी तारा, 13वीं शताब्दी की मैत्रीय, दशावतार विष्णु, सूर्य और नृत्यरत विघ्नहर्ता गणेश की कलाकृतियां प्रदर्शित हैं।

मेला की इस प्रदर्शनी में आनेवाले दर्शक कलाकृतियों को बारीकी से निहारते देखे गए। नोटबुक पर लिखते देखे गए। कैमरे में कलाकृतियों को कैद करते भी दिखे। यहां आनेवाले कुछ न कुछ अनुभव लेकर जा रहे हैं। इस प्रदर्शनी में समकालीन कलाकृतियों को भी प्रदर्शित किया गया है, जिसे भी मेला में आये दर्शक पसंद कर रहे हैं।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने के दौरान अधिवक्ता विश्वनाथ सिंह, अधिवक्ता अभय कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह उर्फ मुन्नाजी, संजीत वर्मा, मनीष कुमार आदि ने बताया कि पहली बार इस प्रदर्शनी से पर्यटको का भरपूर ज्ञानवर्धन हो रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 16 दिसम्बर को पटना म्यूजियम में कालकृतियों का निरीक्षण कर अपनी टिप्पणी में निरीक्षण पुस्तिका पर लिखा था कि पटना म्यूजियम बिहार ही नहीं पूरे भारत के लिए गौरव है…मेरा विश्वास है कि पीढ़ी दर पीढ़ी इस म्यूजियम से लाभ उठाती रहेगी और अपने इतिहास की समृद्धि से परिचित करती रहेंगी।

 316 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *