कॉलेज में विभिन्न क्षेत्रीय स्कूलों के शिक्षको का यू-डाईस प्रशिक्षण कार्यक्रम

बच्चों को जागरूक कर अनीमिया मुक्त भारत बनाना है-बीईईओ

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी इंटर कॉलेज में जिला शिक्षा विभाग द्वारा झारखंड सरकार के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रीय स्कूलों के शिक्षको का यू-डाईस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली शिक्षक शामिल हुए।

आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नोवामुंडी प्रखंड के बीईईओ देव शंकर महापात्रा ने की। कार्यक्रम का संचालन बीपीओ किशोर कुमार सिंकू, एमआईएस ताज हुसैन, सीआरपी गौरव आनंद एवं ठाकुरा मध्य विद्यालय के प्राचार्य प्रभाष्क दास के द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में नोवामुंडी प्रखंड के हद में संचालित 56 स्कूलों के शिक्षकों के प्रतिनिधि को प्रशिक्षित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में झारखंड सरकार के दिशा निर्देशानुसार यू-डाईस भरने की जानकारी के साथ-साथ संचालित हो रहे विद्यालय की गतिविधियों एवं समस्याओं की रिपोर्ट दर्ज की गई। सरकार के साथ-साथ निजी एवं प्राइवेट स्कूलों के भी शिक्षकों की अनिवार्य रूप से उपस्थिति बनाकर प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय लिपुंगा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ईचागुदू एक एवं दो, उप्रवि जोजो कोबीर, प्रावि ठाकुरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नुईया, उच्च विधालय गुवा, आदर्श मध्य विधालय बड़ाजामदा, उप्रावि विचाईकिरी, उप्रावि हिरजी हाटिंग, मध्य विद्यालय गुवासाई, उमवि राईका, उप्रावि कैलाशनगर, उप्रावि बिरसा नगरां के अतिरिक्त अन्य 35 स्कूलों के शिक्षक शिक्षिका शामिल हुए।

कार्यक्रम मे नोवामुंडी के बीईईओ देव शंकर महापात्रा ने खून की कमी से होने वाले एनीमिया नामक बीमारी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में बच्चों को जागरूक कर अनीमिया मुक्त भारत बनाना है। जानकारी के तहत उन्होंने बताया कि अनीमिया शरीर में लाल रक्‍त कोशिकाओं की कमी या खराब लाल रक्‍त कोशिकाओं के कारण होता है। इसके कारण शरीर के अंगों में ऑक्‍सीजन पहुंचना कम हो जाता है। अतः बच्चों को जानकारी दे अनीमिया से उन्हें बचाना है।

इस अवसर पर शिक्षक नीमचन्द महतो, सुखदेव प्रधान, अनिरुद्ध दत्ता, श्रवण कुमार पांडेय व अन्य दर्जनों सरकारी व् निजी विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। प्रखंड स्तरीय आयोजित कार्यक्रम के आयोजन में नोवामुंडी इंटर कॉलेज के प्राचार्य मोनोनीत विश्वास का अग्रणी योगदान रहा।

 178 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *