गाजे-बाजे एवं आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा प्रतिमा का कारो नदी में विसर्जन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा में हुई सात स्थानों की मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन बीते 24 अक्टूबर की देर शाम गाजे-बाजे एवं जमकर आतिशबाजी के साथ किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिमा विसर्जन गुवा के कारों नदी में किया गया।

जानकारी के अनुसार पूरे गुवा क्षेत्र में माँ दुर्गा की प्रतिमा का भ्रमण संबंधित पूजा कमिटी के सदस्यों द्वारा एकजुट हो कराया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बैंड बाजे एवं डीजे साउंड सिस्टम के साथ डांस करते हुए कारो नदी में माँ दुर्गा की मूर्ति विसर्जित किया।

प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। सिंदूर खेल के बाद खुशी-खुशी मां दुर्गा को विदाई दी गयी।
बताया जाता है कि मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में गुवा पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। गुवा थाना प्रमारी अनील कुमार यादव के मार्गदर्शन में व्यवस्था चाक चौबंद रही।

बताया जाता है कि विधि व्यवस्था संधारण को लेकर नदी में गुवा के सातों स्थलों के देवी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन बारी-बारी से किया गया। इस दौरान प्रतिमा विसर्जन को देखने के लिए लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने विभिन्न चौक चौराहों पर खड़े रहे।

मूर्ति विसर्जन के दौरान क्षेत्र की भक्त महिलाओं ने भी जमकर नृत्य किया। महिलाओं की उपस्थिति के वावजूद पुलिसिया सुरक्षा काफी कारगर रही। सच्चाई यह रही कि इस दौरान बढती भीड़ पुलिस प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण रहा।

 92 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *