इंटेलेक्चुअल फोरम के प्लेटफॉर्म पर झारखंडवासी

झारखंड रत्न से विभूतियों को सम्मान

मुश्ताक खान/ मुंबई। झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम (Jharkhand Intellectual Forum) के बैनर तले 22 नवंबर को 18वां झारखंड स्थापना दिवस (18th Jharkhand Foundation Day) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के लोकनायक व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री माननीय बाबूलाल मरांडी (Jharkhand’s 1st CM Babulal Marandi) ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं गीत और संगीत के दुनिया के बादशाह पाश्री मुकुंद नायक ने अपने साथी कलाकारों के साथ झारखंडी संस्कृति की डोर में झारखंडवासियों को बांधे रखा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले विभूतियों का स्वागत किया गया।

गौरतलब है कि 22 नवंबर की शाम झारखंडवासियों से खचा-खच भरे दादर पश्चिम के शिवाजी मंदिर ऑडिटोरियम (Shivaji Temple Auditorium of Dadar West) में लोगों को आपने राज्य की खुशबू का एहसास हुआ। इस समारोह का शुभारंभ गणमान्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद पाश्री मुकुंद नायक ने झारखंड राज्य के नागपुरी लोक नृत्य -संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

यहां फोरम के सदस्य किशोरी राणा, प्रेम कुमार, शमशेर राही, गणेश कुमार गुप्ता और अरविंद कुमार आदि ने पूर्व सीएम से मुंबई में झारखंड भवन, सूचना केंद्र बनाये जाने और झारखंड-महाराष्ट्र में कारोबार को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा की। इसी तरह आयोजको की तरफ से प्रस्ताव दिया गया कि जिस तरह झारखंड में महाराष्ट्र के आराध्य माने जाने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित है उसी तरह मुंबई में झारखंड के वीर बलिदानी भगवान बिरसा मुंडा (Birsa Munda) की प्रतिमा भी लगाई जाए।

झारखंड रत्न अवॉर्ड: प्रदीप प्रसाद (सामाजिक कार्यकर्ता, बिजनेस मैन) सुखदेव यादव (बिजनेस मैन, सामाजिक कार्यकर्ता),  आनंद साव (चेयरमैन मिराकल आसरा), समीर उरांव (सांसद-राज्यसभा), अश्वीन राजगढ़ीया (निदेशक जिंदल मिलेंगे दोबारा फाउंडेशन), अमित बजाज (चेयरमैन तौरियन वल्ड स्कूल), डॉ ए शब्बीर (चेयरमैन, राही मेडिको बोकारो), शिवशंकर उरांव (विधायक)।

झारखंड मित्र अवॉर्ड : डॉ. दयानंद तिवारी (शिक्षा क्षेत्र), गिल्बर्ट डिसूजा (सामाजिक कार्यकर्ता एवं बिजनेस मैन), दीप सिंह पंजवानी (सामाजिक कार्यकता एवं बिजनेस मैन), सुबोध निंबलेकर (बॉलीवुड कलाकार, लेखक एवं निर्माता), डॉ. अमूल्या साहू (चिकित्सा क्षेत्र) आदि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट भूमिका निभाई है। वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार मुश्ताक खान (Senior Journalist Mushtaque Khan) को लोकनायक व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड गौरव पुरस्कार (Jharkhand Gaurav Award) से सम्मानित किया।

इस अवसर पर पाश्री मुकुंद नायक द्वारा झारखंड की सांस्कृतिक को नए अंदाज पेश किया। इस समारोह के आयोजकों में किशोरी राणा, प्रेम कुमार, शमशेर राही, गणेश कृष्णा गुप्ता, अरविंद कुमार आर्या आदि हैं। आयोजकों के अनुसार मुंबई में रह रहे झारखंडवासियों को एक मंच पर लाने की कोशिश की है।

इस समारोह को सफल बनाने में विश्वास यादव, नारायण महतो, झरीलाल पंडित, गोपाल पंडित, सिकंदर मेहता, कैलाश पंडित, उमेश कुमार सिंह, रमजान अंसारी, कय्यूम अंसरी, हाजी मुमताज, नवाब अंसरी, किशोर राणा, मेहंदर भाई, अमर भाई, शंकर कुशवाहा, राजेन्द्र यादव, सुरेंदर दस, नूपुर गुप्ता, अनूप गुप्ता, सूरज सक्सेना आदि ने अहम भूमिका निभाई। इस समारोह का संचालन रेडियो जॉकी प्रेम कुमार ने किया और आयोजकों ने सभी का आभार माना।

झारखंड रत्न अवॉर्ड (Jharkhand Ratan Award)

  • श्री के. पी बक्शी (आईएएस)
    पूर्व सचिव महाराष्ट्र सरकार
  • श्रीकृष्णा प्रकाश (आईपीएस)
    आईज़ी वीआईपी सुरक्षा महाराष्ट्र
  • श्री हेमंत कुमार तांतिया (आईआरएस)
    ज्वाइंट कमिश्नर कस्टम एवं जीएसटी
  • मोहन साव (सामाजिक कार्यकर्ता, बिजनेस मैन)
  • मनुलाल बैठा
    असिस्टेंट कमिश्नर, इंकम टैक्स
  • हाजी दिल मोहम्मद
    सामाजिक कार्यकर्ता, बिजनेस मैन
  • डॉ. अनिल बंसल
  • श्री रिजवान अदातिया (साउथ अफ्रीका)
    सामाजिक कार्यकर्ता, बिजनेस मैन
  • डॉ. अनिल मुरारका
    चेयरमैन, एम्पली मीश्न
  • श्री रीपू सुदन साहू
    आर्टिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता

झारखंड गौरव अवॉर्ड : (Jharkhand Gaurav Award)

  • मुश्ताक खान (वरिष्ठ पत्रकार)
  • डॉ. हर्ष तांतिया
  • रफीक अंसारी
  • डॉ. यश तांतिया

झारखंड श्री अवॉर्ड : (Jharkhand Shree Award)

  • श्री प्रदीप प्रसाद
    सामाजिक कार्यकर्ता, बिजनेस मैन
  • श्री सुखदेव यादव
    बिजनेस मैन, सामाजिक कार्यकर्ता
  • श्री आनंद साव
    चेयरमैन मिराकल आसरा
  • श्री समीर उरांव (सांसद-राज्यसभा)
  • श्री अश्वीन राजगढ़ीया
    निदेशक जिंदल मिलेंगे दोबारा फाउंडेशन
  • श्री अमीत बजाज
    चेयरमैन तौरियन वल्ड स्कूल
  • डॉ. ए शब्बीर
    चेयरमैन, राही मेडिको बोकारो
  • श्री शिवशंकर उरांव (विधायक)

झारखंड मित्र अवॉर्ड : (Jharkhand Mitra Award)

  • डॉ. दयानंद तिवारी (शिक्षा क्षेत्र)
  • श्री गिल्बर्ट डिसूजा
    (सामाजिक कार्यकर्ता एवं बिजनेस मैन)
  • श्री दीप सिंह पंजवानी
    (सामाजिक कार्यकता एवं बिजनेस मैन)
  • श्री सुबोध निंबलेकर (बॉलीवुड कलाकार, लेखक एवं निर्माता)
  • डॉ. अमूल्य साहू (चिकित्सा क्षेत्र)




 704 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *