Advertisement

सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी एरिया का मासिक बैठक सम्पन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र का मासिक बैठक 6 अक्टूबर को आयोजित किया गया। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप तथा संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से सीसीएल सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष सह संयुक्त सलाहकार संचालन समिति सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा ने सभी शाखा अध्यक्ष तथा सचिव को सदस्यता अभियान बढ़ाने पर दिशा निर्देश दिया तथा संगठनात्मक विस्तार एवं कामगारों के ज्वलंत समस्याओं को प्रबंधन के साथ एजेन्डा वार्ता, पत्राचार तथा मौखिक रूप से वार्तालाप कर समस्याओं का निराकरण करने की सलाह दी।

इस अवसर पर मिश्रा ने कहा कि आगामी 14 अक्टूबर को ढोरी क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी समरसता दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा की वर्तमान में एनसीडब्ल्यूए 11वां वेतन समझौता में जो गतिरोध उत्पन्न हुई है इसे लेकर शाखा के अध्यक्ष तथा सचिव अपने स्तर से आगामी 12,13 तथा 14 अक्टूबर को होने वाले हड़ताल शत प्रतिशत सफल बनाने में सहायक बने।

वही विनय कुमार सिंह ने कहा कि हड़ताल को सफल बनाने हेतु ढोरी क्षेत्र में 7 अक्टूबर को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एक बैठक रखी गई है। मौके पर बोकारो जिला भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री संत सिह सहित बिरेंद्र गुप्ता, राजेश पासवान, फूली गोप, सुबीर मुखर्जी, हीरालाल रविदास, प्रमोद कुमार गौतम, अजय सिंह, भुनेश्वर, सोमनाथ मिश्रा, ललन मल्लाह, अरविन्द ठाकुर, शरद कुमार, आगस राम, छतन महतो, प्रमोद यादव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *