तिरंगा सम्मान यात्रा में शामिल हुए संस्थापक

अरब सागर के दौरे पर सुधांशु सुमन के साथ पिंटू दुर्रानी

मुश्ताक खान/ मुंबई। झारखंड की राजधानी रांची से शुरू हुए तिरंगा सम्मान यात्रा का काफिला इन दिनों महाराष्ट्र के दौरे पर है। मायानगरी मुंबई पहुंचे तिरंगा सम्मान यात्रा के काफिले ने अरब सागर का सीना चीरते हुए करीब दस किलोमीटर पानी के ऊपर देश की आन बान और शान तिरंगे को फहराया। रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए इस अभियान में हर राज्य के देश प्रेमी जुड़ते जा रहे हैं, मौजूदा समय में तिरंगा सम्मान यात्रा का काफिला अब कारवां का रूप घारण कर चुका है। देश के जिस राज्य में तिरंगा सम्मान यात्रा का काफिला पहुंचता है, वहां के देश प्रेमी इस काफिले से जुड़ जाते हैं।

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से तिरंगा सम्मान यात्रा का काफिला महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई में महाभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 5 नवंबर को करीब चार बजे तिरंगा सम्मान यात्रा का काफिला अरब सागर का सीना चीरते हुए करीब दस किलोमीटर पानी के सतह पर अपनी दस्तक दी। तिरंगा सम्मान यात्रा में शामिल होने के लिए विशेष रूप से राँची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवक सुधांशु सुमन मुंबई में काफिले के साथ अरब सागर का दौरा किया।

इस फाउंडेशन के महाराष्ट्र शाखा संरक्षक एवं प्रभारी बॉलीवुड फिल्म निर्माता पिंटू दुर्रानी भी एस बी साई लिनस बोट के कर्मचारी के साथ सागर की लहरों में तिरंगा फहराते हुए दिखाई दिए। इस तिरंगा सम्मान यात्रा में राजेश मंगेला, कालिदास मांगेला, संजय बंबेनिया, चंगेज बलवातारी, अजय जाधव, राजेश दाभी, भारत कांबरे, सुदीप वागले और सतीश हवाले आदि गणमान्य शामिल हैं।

राँची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवक सुधांशु सुमन ने बताया कि तिरंगा सम्मान यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि शिक्षित व गैरशिक्षित देशवासियों को इसके महत्व की जानकारी देना है। क्योंकि कई बार देश के सांसदों, विधायकों और आम जनता द्वारा देश के महापर्व गणतंत्र दिवस व स्वाधीनता दिवस के मौके पर तिरंगे को उल्टा फहरा दिया जाता है। जो कि टीवी चैनलों और समाचार पत्रों की सुर्खियां बनती हैं।

इसके अलावा तिरंगे को कब और कहां लगाना चाहिए और इसकी मर्यादा के बारे में जानकारी देना ही फाउंडेशन के मुख्य उद्देश्य है। वहीं फाउंडेशन के महाराष्ट्र शाखा संरक्षक एवं प्रभारी बॉलीवुड फिल्म निर्माता पिंटू दुर्रानी ने बताया की मौजूदा समय में तिरंगा सम्मान यात्रा को देश के हर राज्यों में भारी प्रतिसाद मिल रहा है। तिरंगा सम्मान यात्रा को और बड़े पैमाने पर करने की योजना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस यात्रा में अब तक लाखों लोग जुड़ चुके हैं।




 408 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *