Advertisement

करमा महोत्सव पर मंदिर परिसर में जुटी भारी भीड़

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड का प्रसिद्ध त्योहार कर्मा पुरे राज्य में 24 सितंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बोकारो जिला में भी जगह जगह करमईती द्वारा विधि विधान के साथ कर्मा पूजा आयोजित किया गया।

कर्मा पूजा के अवसर पर बोकारो जिला के हद में कथारा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में कर्मा के पूर्व संध्या पर कर्मा पूजा एवं झुमर महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें व्रत धारियों एवं दर्शकों की जबर्दस्त भीड़ देखी गयी। यहां के मुख्य सड़क पर भीड़ का जत्था देखते हुए स्थानीय बोकारो थर्मल एवं कथारा ओपी के पुलिस भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए दलबल के साथ मौके पर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आखड़ा इकाई कथारा के सौजन्य से आयोजित करम महोत्सव का उद्घाटन स्थानीय समाजसेवी दशरथ महतो तथा बोड़िया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

 

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं द्वारा बताया गया कि कर्मा झारखंडी संस्कृति पर आधारित झारखंडी कला और संस्कृति का परिचायक है। जिसमें एक बहन जहां अपने भाई के दीर्घायु होने की कामना करती है, माँ अपने पुत्र की जिस प्रकार देखभाल करती है उसी प्रकार करमईती करम वृक्ष की रक्षा करती है। कहा गया कि यह पर्व धैर्य और साहस का प्रतीक है।

जानकारी के अनुसार करम पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में कथारा के आसपास के ग्रामीणों के अलावे गोविंदपुर के सात अखाड़े एवं जरवा वस्ती के तीन अखाड़ो के पार्वइतीन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

उक्त आयोजन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय समाजसेवी दशरथ महतो, विशिष्ट अतिथि बोडिया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो, समाजसेवी खीरू महतो, गोविंदपुर पंचायत के मुखिया विश्वनाथ महतो, पंसस राजीव महतो के अलावा मनोज महतो, राजेश महतो, बबलू कुमार तुरी, कृष्णा महतो, देवा नंद, राजीव कुमार महतो, आदि।

सगीना महतो, संतोष महतो, मनोज कुमार महतो, सोनू तुरी, सचिन तुरी, दिलीप कुमार प्रसाद, मिथलेश प्रसाद, बरियार महतो, जी महतो, रवि महतो, खीरू यादव, मुकेश महतो, यमुना यादव, रामेश्वर चौधरी, सोहन महतो, भोला माहतो, केदार यादव, राजाराम बनवार, भानू चौधरी, केदार बनवार सहित हजारों की संख्या में रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *