जेईएस के कोर कमेटी की बैठक संपन्न

रंग शारदा सभागृह में मनेगा झारखंड दिवस समारोह

मुश्ताक खान/मुंबई। आगामी 25 नवंबर को होने वाले 13वां झारखंड दिवस समारोह की तैयारियों में लगी झारखंडी एकता संघ के कोर कमेटी की बैठक प्रेरणा हॉल में संपन्न हुई। बांद्रा पश्चिम के ओएनजीसी कॉलोनी, सी वन के प्रेरणा हॉल में हुई इस बैठक में कोर कमेटी के कुल 21 सदस्यों ने हिस्सा लिया। करीब दो घंटों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर कई अहम फैसला लिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक कोर कमिटी की इस बैठक में सर्वसम्मति से बांद्रा (प) के रंग शारदा सभागृह का चयन किया गया। इस बैठक में फैसले के अनुसार 13वां झारखंड दिवस 25 नवंबर को बांद्रा (प) के रंग शारदा सभागृह में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा झारखंड व मुंबई से बड़ी संख्या में नेता और अभिनेतओं को आमंत्रित किया गया है।

इनमें झारखंड की राज्यपाल द्रौपति र्मूमु को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है, उनके आने की संभावना है। इसके अलावा कई सांसद और विधायकों ने अपनी सहमति दे दी है। इस बैठक में संघ द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों पर भी चर्चा की गई। बांद्रा के प्रेरणा हॉल में हुई बैठक में अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई, इनमें अधिकांश मुद्दों पर कोर कमिटी के सदस्यों ने मुहर लगा दी है, अब महज इसे अमली जामा पहनाना है।

कोर कमिटी की बैठक में झारखंडी एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी, उपाध्यक्ष आकाश जैन, राष्ट्रीय संगठन सचिव विजय प्रसाद, सचिव संतोष कुमार के अलावा प्रवक्ता असगर खान और कमिटी के सदस्यों में चंदन चौधरी, सिकंदर शेख, ताजुद्दीन अंसारी, विनोद प्रसाद, फिरोज आलम, दिनेश प्रसाद आदि गणमान्य मौजूद थे।

 


 415 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *