डुमरी उपचुनाव में झामुमो के बेबी ने आजसू के यशोदा को दी पटखनी

अग्निपरीक्षा में बाबूलाल, रघुवर, अर्जुन फेल, हेमंत, जयमंगल, योगेंद्र हिट

बेबी देवी ने 17 हजार 153 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर पति के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

एस. पी. सक्सेना/गिरिडीह (झारखंड)। डुमरी विधानसभा उप चुनाव इस बार अपेक्षा के अनुरूप रहा। उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी ने जीत दर्ज कर आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को धूल चटा दी है। डुमरी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी धर्मपत्नी बेबी देवी को विधानसभा भेजने का काम किया है।

जानकारी के अनुसार डुमरी विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी को इस उपचुनाव में 100317 (पोस्टल बैलेट 86 शामिल) वोट मिले। वहीं एनडीए उम्मीदवार आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को लगभग 83164 (पोस्टल बैलेट 89 शामिल) वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

जीत का अंतर 17 हजार 153 का रहा। ज्ञात हो कि, वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में बेबी देवी के पति दिवंगत जगरनाथ महतो को 71128 वोट मिले थे। उन्हें सबसे अधिक वर्ष 2014 में 77984 वोट मिले थे।

वर्ष 2019 चुनाव में आजसू को 36840 और भाजपा को
36013 वोट मिले थे। डुमरी उपचुनाव में बेबी देवी की जीत के बाद चर्चा है कि रामगढ़ की तरह एनडीए का जादू डुमरी में नहीं चला। इस चुनाव में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री व् प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा तथा रघुवर दास, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, आदि।

गिरिडीह सांसद तथा गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो डुमरी की जनता को अपने पक्ष में करने में फेल रहे, जबकि राज्य के मुख्यमंत्री के प्रदेश हेमंत सोरेन, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह, गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो एनडीए के विरुद्ध गोलबंद कर बेबी देवी के पक्ष में करने में पुरी तरह सफल साबित हुए।

डुमरी विधानसभा उपचुनाव में मतगणना के पहले चरण से हीं टक्कर कांटेदार रहा। पहले से सातवें चरण तक 1551 वोट से आजसू का बढ़त रहा। आठवें से चौदहवें चरण में झामुमो ने 1339 वोट के अंतर से आजसू बढ़त की शुरुआत कर दी। इसके बाद झामुमो लगातार बढ़त बनाते हुए बड़े अंतर की ओर बढ़ता चला गया और अंततः चुनाव परिणाम अपने पक्ष में करने में सफल रहा।

15वें से 24 चरण के मतगणना में जहां झामुमो को 47792 मत मिला वहीं आजसू को 30344 मत से ही संतोष करना पड़ा। डुमरी विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद जहां इंडिया गठबंधन का मनोबल सातवें आसमान पर है वहीं एनडीए के लिए निराशा का संदेश है। संभवतः इस चुनाव का असर वर्ष 2024 के लोकसभा तथा राज्य में होनेवाले विधानसभा चुनाव पर होगा। बशर्ते इसमें आत्ममंथन से सुधार संभव है।

जानकारी के अनुसार चुनाव में जीत के बाद पहली बार विधायक बनी बेबी देवी ने गिरिडीह जिला उपायुक्त से प्रमाण पत्र हासिल कर डुमरी की जनता का आभार प्रकट करने को लेकर 8 सितंबर की संध्या निकल गयी। जगह जगह उनका स्वागत कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश से किया। ढोल नगाड़ो की थाप पर उनके समर्थक जमकर थिड़कते दिखे। जमकर अबीर ग़ुलाल उड़ाया गया। समर्थकों ने एक दूसरे को जीत की बधाई के साथ मिष्ठान खिलाया।

इस अवसर पर आतिशबाजी भी किया गया। बेबी देवी समर्थकों के अति उत्साह के कारण गिरिडीह शहरी क्षेत्र, पिरटांड़ स्थित मधुवन चौक, डुमरी स्थित गिरिडीह मार्ग चौक, डुमरी फुसरो मार्ग चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गया। इस दौरान बेबी देवी का दर्जनों चौक चौराहो पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने उन्हें फुल मालाओं से लाद दिया।

 102 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *