प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित सदगुरु सदाफलदेव मंदिर परिसर में विहंगम योग संत समाज द्वारा विहंगम योग के प्रणेता सह अध्यात्म सदगुरु सदाफलदेव जी महराज की 136वीं जन्म-जयंती सादगी के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर सर्वप्रथम स्वागत गान, मंगल गान एवं ध्यान चित्त गुरू वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सदगुरु रचित स्वर्वेद का पाठ किया गया। सद्गुरु सदाफल जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित गुरु गोष्ठी में गुरुभाई नरेश मिश्रा, कमल साव तथा खिरोधर गोप ने सदगुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि कठिन से कठिन विपदा की घड़ी में सच्चे मन से गुरु को पुकारा जाय तो वे अवश्य सहायक बनते हैं।
मौके पर इंद्र मोहन नायक, महानंद साव, उमाशंकर साव, जोगन सिंह, चेतलाल सिंह, रामप्रवेश मिश्रा, सुदन मिश्रा, मेघु गोप, छोटन नायक, गोपाल दत्ता सहित गुरु शिष्या सरिता देवी, मीनू मिश्रा, तिलका मौसी आदि कई अनुयायी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply