Advertisement

किरण बेबीज पैराडाइज में जन्माष्टमी पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित किरण बेबीज पैराडाइज में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
जानकारी के अनुसार यहां आयोजित कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण की जोड़ी बनकर सभी का मन मोह लिया। उपस्थित जनों ने आयोजित सांकृतिक गानों पर जम कर झूमे एवं डांस का भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर किरण बेबीज पैराडाइज विद्यालय के अध्यक्ष रेखा सिन्हा ने कहा कि बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा संचालित किया गया यह प्रतियोगिता काफी अच्छा लगा। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

विद्यालय सचिव अजीत कुमार लाल ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय में होते रहना चाहिये, ताकि बच्चो में उत्साह बनी रहे एवं हमारी संस्कृति की जानकारी मिलती रहे। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्या अनु प्रिया, शिक्षिका नलनी सिन्हा, पूजा कुमारी, अर्पिता सिन्हा, मोमिता घोष, निशा वर्मा, सिमु सुमन, शिक्षक प्रीतिश आनंद, कुणाल, सुधांशु एवं अन्य कमिटी के सदस्य का सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *