रांची से गिरिडीह जा रहे बाबा सम्राट बस बराकर पुल से नीचे गिरा, 6 मरे, दर्जनों घायल

एस. पी. सक्सेना/गिरिडीह (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची से गिरिडीह जा रही बाबा सम्राट बस असंतुलित होकर पीरटांड़ स्थित बराकर पुल से नीचे नदी में गिर गया। इस घटना में अब तक 6 बस यात्रियों के मौत की जानकारी मिली है, जबकि इस घटना में दो दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा बचाव एवं राहत कार्य शुरु कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को रांची से गिरिडीह जा रहे बाबा सम्राट एसी यात्री बस हल्की बारिश के कारण असंतुलित होकर बराकर पुल से नीचे नदी में गिर गई। घटना की सूचना पाकर गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा और कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आसपास जुटे ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू का काम शुरु कर दिया है।

नदी तथा उक्त बस में फंसे यात्रियों को बस से बाहर निकालकर नजदीक के अस्पताल में भेजा जा रहा है। गिरिडीह जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा भी मौके पर पहुंच कर बचाव एवं राहत कार्य को स्वयं देखरेख कर रहे हैं। बताया जाता है कि उक्त यात्री बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी।

जानकारी के अनुसार बाबा सम्राट नामक यात्री बस झारखंड की राजधानी रांची से 5 अगस्त की दोपहर 1.50 पर खुलकर गिरिडीह पहुंचने से कुछ पहले ही पीरटांड थाना के हद में बराकर नदी में गिरकर हादसे का शिकार हो गया। बस दुर्घटना के बाद बस चालक तथा खलासी का पता नहीं चल पाया है। गैस कटर का इस्तेमाल कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है।

बस में महिलाये और बच्चों के होने की भी खबर है। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की देखरेख में रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी थी। स्थानीय खोताखोरों को भी बुलाकर बचाव कार्य में लगाया गया है। बचाव एवं राहत कार्य में लगे रहिवासियों के अनुसार उक्त घटना में मरनेवालो की संख्या 6 के अलावा दो दर्जन से अधिक यात्रियों के शामिल होने की संभावना है।

 121 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *