पड़ोसियों द्वारा प्रताड़ित करने व् मारपीट करने का लगाया आरोप
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची जिला के हद में कांके प्रखंड के अरसंडे की दलित महिला द्वारा पड़ोसियों पर अभद्र व्यवहार करने, जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित महिला द्वारा रांची के एससी/एसटी थाना में इससे संबंधित लिखित तहरीर दी गयी है। पुलिस द्वारा मामले में समुचित कार्रवाई नहीं किये जाने से क्षुब्ध उक्त महिला ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर न्याय की गुहार लगायी है।
एससी/एसटी आयोग को प्रेषित पत्र में पीड़िता ने कहा है कि उसका कांके ब्लॉक चौक में चाय की दुकान है। बीते 4 जुलाई की सुबह लगभग नौ बजे स्थानीय रहिवासी रमेश यादव, चंद्रदीप कुमार, दिनेश यादव, प्रदीप यादव, अमित यादव अपने परिजनों के साथ उसके दुकान पर आकर उसके भाई भोलू कुमार उर्फ सन्नी, झुलन गौंड, अर्जुन कुमार एवं आदित्य कुमार के साथ बेवजह मारपीट करने लगे।
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जब वह अपने पति सन्नी पासवान के साथ झगड़ा छुड़ाने का प्रयास करने लगी, तभी उपरोक्त सभी ने उसके भाई को पीटना छोड़कर पीड़िता तथा उसके पति के साथ मारपीट करने लगे। साथ हीं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे भद्दी भद्दी गालियां देने लगे।
पीड़िता ने आयोग उपाध्यक्ष को प्रेषित पत्र में कहा है कि मारपीट के क्रम में आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर उसके कंधे पर ईंट से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान उसके नाक का सोने का नथीया, जितिया जिसकी कीमत वर्तमान में 25 हजार होगा छीन ली।
साथ हीं ब्लॉक चौक पर दुकान नहीं खोलने अन्यथा जान से मारने की धमकी दी गयी। जिससे वह पति, पत्नी काफी भयभीत है। पत्र की प्रति पीड़िता ने रांची के ग्रामीण आरक्षी अधीक्षक सहित एसटी/एससी अध्यक्ष व् महासचिव को प्रेषित की है।
इस संबंध में 7 जुलाई को दूरभाष पर संपर्क करने पर रांची के एससी/एसटी थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक मुकतेश्वर कुमार ने इस संबंध में तत्काल कुछ भी बताने से इंकार करते हुए कहा कि वे एक मामले में अभी न्यायालय आये हुए है।
वहीं सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस रांची स्थित एससी/एसटी कार्यालय में आयोग के बृज किशोर पासवान ने उक्त मामले को गंभीर बताते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक से भेंट कर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही।
![]()













Leave a Reply