बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर जताया हर्ष

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा फुसरो नगर मंडल की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर 5 जुलाई को बोकारो डुमरी मुख्य पथ फुसरो के निर्मल महतो चौक के समीप नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड में 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लड़ा जायेगा। जिसमें पार्टी राज्य के सभी लोकसभा सीट को जीतेगी और विधानसभा चुनाव में भाजपा राज्य में सरकार बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मरांडी के पास पार्टी चलाने का काफी तर्जुबा है।

वे एक सुलझे हुए नेता भी है। फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी व रमेश स्वर्णकार ने कहा कि मरांडी को पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ जिम्मेवारी सौंपी है उसमें वे अवश्य खड़ा उतरने का काम करेंगे। कहा कि मरांडी राज्य व पार्टी एक सही दिशा व दशा देने का काम करेंगे।

इस दौरान फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी व रमेश स्वर्णकार को पार्टी में नवमनोनित पद दिये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूके देकर स्वागत किया। मौके पर शिवलाल रवि, अनिल गुप्ता, दिनेश रवि, महेंद्र सिंह, श्रीकांत सिंह, जितेंद्र सिंह, देवनारायण महतो, प्राणेश गिरि, अशोक रवि, अंजनी सिंह, सीताराम रजक, विरेंद्र ठाकुर, चंदन राम, आशीतोष सिंहा, रामू तांती, अशोक कुमार राम आदि मौजूद थे।

 121 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *