रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। खोरठा एल्बम तोय हमर प्रेम के दिवानी गे सजनी की शूटिंग 9 जून को सैंवाती में संपन्न हो गया।
तोय हामर प्रेम के दीवानी गे सजनी एल्बम के रचयिता बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के जाने-माने लोक गायक प्रेमचंद कालिंदी है। इन्होंने ही अपने स्वर कंठ से इस एल्बम को सजाया है। साथ ही झारखंड के जाने-माने गायिका सावित्री कर्मकार ने भी इसमें अपनी सुरीली आवाज दी है।
जानकारी के अनुसार उक्त खोरठा एल्बम में जुगलबंदी रोमांटिक सॉन्ग है। साथ ही इसमें अभिनय कसमार की धरती के जाने-माने लोक कलाकार राष्ट्रीय पुरस्कृत विनोद कुमार महतो और दिव्या गुप्ता रांची से चलकर सैंवाती आयी और बखूबी सुंदर तरीके से दोनों ने अभिनय किया है।
साथ ही कैमरामैन अल्बर्ट गारी एवं इसके गाने में म्यूजिक साधना म्यूजिक जैनामोड़ और ईस एल्बम का निर्देशक विनोद कुमार महतो रासलीन दिया है। सभी कलाकारों तथा सहयोगियों को जोड़ने का काम किए हैं प्रेमचंद कालिंदी के पुत्र सुभाष कालिंदी। जिन्होंने इस एल्बम में प्रड्यूसर का काम किए हैं। सुभाष अपने पिता प्रेमचंद कालिंदी जी के अरमानों को सजाने का काम कर रहे हैं।
221 total views, 1 views today