सत्य लोक संस्था ने किया कई विद्यालयों में पौधारोपण

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सत्य लोक नामक संस्था द्वारा अपने स्थापना दिवस पर एक नई आशा के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पौधारोपण किया। सत्यलोक के सभी सक्रिय सदस्य पहले मध्य विद्यालय हजारी पहुंचे। वहां पन्द्रहा पौधे लगाए, साथ ही स्कूली बच्चों को पर्यावरण के महत्व और उसे बचाने के तरीके बताएं, उसके पश्चात सभी सदस्य नेहरू स्कूल स्वांग पहुंचे, वहां दस पौधे लगाए।

संस्था के सदस्यों ने गोमिया प्लस टू हाई स्कूल पहुंचे और करीब पन्द्रहा पौधे लगाए। सत्यलोक के सदस्यों ने पौधा लगाने में अपना अहम योगदान दिया। कई सदस्य ऐसे थे जो मौजूद नहीं थे। वे अपने-अपने घरों में पौधे लगाने का कार्य किये। सत्यलोक संस्था कई वर्षों से पौधारोपण के साथ सामाजिक कार्य करते आ रही है।

संस्था कथारा, जारंगडीह, बीटीपीएस, स्वांग एवं गोमिया क्षेत्र में कई स्थानों पर पहले भी पौधारोपण कर चुकी है। संस्था के अध्यक्ष मनोज महतो ने बताया कि हमारी संस्था 13 जून को अपने स्थापना दिवस के मौके पर पुनः वृक्षारोपण करेगी एवं स्वांग ओल्ड माइनस के पंचायत भवन में मासिक धर्म जागरूकता का कार्यक्रम कर कई उपयोगी सामग्रियों के वितरण का कार्य करेगी।

मौके पर मुख्य रूप से रंजीत साव, त्रिलोकेश्वर नाथ महतो, प्रिया कुमारी, मनीष कुमार, गणेश कुमार रवि, तरुण राय, नव्य राय, वरुण कुमार, अंकित कुमार, चंदन कुमार, प्रथम आदि की भूमिका सराहनीय रही।

 110 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *