एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अमलो चेकपोस्ट स्थित इंटक कार्यालय में 24 मई को राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गयी। यहां उपस्थित असंगठित नेता और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री सिंह के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पार्टी के नेताओं व यूनियन कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। यहां असंगठित इंटक के बोकारो जिलाध्यक्ष सह कांग्रेस कोर कमिटि जिला उपाध्यक्ष परवेज अख्तर और असंगठित बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. सिंह कोयला मजदूरों के सर्वमान्य नेता थे।
वे कोयला मजदूरों को अधिकार दिलाने के प्रति सदैव तत्पर रहते थे। साथ ही, कोयला मजदूरों के साथ-साथ बेरमो विधानसभा की जनता की समस्याओं के प्रति हमेशा गंभीर रहते थे। वक्ताओ ने कहा कि स्व. सिंह अपने विधायकी काल में बेरमो विधानसभा क्षेत्र में जनहित में विकास कार्यो को धरातल पर उतारने के काम किए।
इस अवसर पर रामाशीष साव, मनोज सिंह, भागीरथ पांडेय, सरयू केवट, विष्णु साव, बिरजू चौहान, टारजन मुंडा, गंगा देवी, पार्वती देवी, अनारकली, रामकली, बिजेंद्र सिंह, सोनिया देवी आदि सैकड़ो दिहाड़ी मजदूर उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply