प्रहरी संवाददाता/वैशाली (बिहार)। देश का सबसे प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग (युपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा का परीक्षा परिणाम की घोषणा 23 मई को कर दिया गया। सिविल सेवा परीक्षा का प्रथम स्थान इशिता किशोर ने तथा दूसरा स्थान बिहार की बेटी गरिमा लोहिया ने हासिल की।
मूलरुप से बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली गरिमा लोहिया ने बक्सर में रहकर ही यूपीएससी की तैयारी की और देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में टॉप किया है। इशिता ने ऑल इंडिया रैंक वन पाकर देश में पहला स्थान पाया है। वहीं, दूसरे स्थान पर बिहार की बेटी गरिमा लोहिया हैं। गरिमा का रोल नंबर 1506175 है।
खास यह कि इस बार यूपीएससी के रिजल्ट में शीर्ष पांच में चार लड़कियां शामिल हैं। इनमें इशिता किशोर ने पहला स्थान, गरिमा लोहिया ने दूसरा स्थान, उमा हरति एन तृतीय स्थान और स्मृति मिश्रा को चौथा रैंक मिला है।
जानकारी के अनुसार यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की अनुशंसा की है। इन सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ शामिल हैं।
दूसरी ओर सफल घोषित कुल उम्मीदवारों में 345 सामान्य कटेगरी के हैं, जबकि 99 ईडब्ल्यूएस, 263 ओबीसी, 154 एसटी और 172 एससी कटेगरी से सफलता हासिल की है। इसके अलावा 178 उम्मीदवारों को इंतजार सूचि में रखा गया है।
![]()













Leave a Reply