Advertisement

चीफ इंश्योरेंस एडवाइजर व् अन्य ने किया नए शाखा प्रबंधक का स्वागत

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा गोमियां में शाखा प्रबंधक के रूप में मनोज शंकर शर्मा ने अपना योगदान दिया। इस अवसर पर शाखा के वरिष्ठ चीफ लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर नरेश प्रसाद श्रीवास्तव व् अन्य अभिकर्ताओ ने बुके देकर प्रबंधक का कार्यालय कक्ष में स्वागत किया।

इस अवसर पर नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने नये शाखा प्रबंधक शर्मा से उम्मीद जताई कि शाखा प्रबंधक और ऊंचाइयों पर गोमियां शाखा को ले जाएंगे और सभी अभीकर्ताओं के हर दुख सुख में शामिल रहेंगे।
मौके पर गोमियां शाखा के टॉपर अभिकर्ता संतोष कुमार, राकेश रंजन जयसवाल, उमाशकर प्रजापति, उप शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

ज्ञातव्य हो कि, शाखा प्रबंधक मनोज शंकर शर्मा गोमियां में योगदान देने के पूर्व बोकारो शाखा 3 में शाखा प्रबंधक के रूप में पदस्थापित थे। गोमियां शाखा के शाखा प्रबंधक संजय कुमार मिश्रा बोकारो वन में बीएम सेल्स के रूप में अपना योगदान दिए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *