प्रहरी संवाददाता/मुंबई। आधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिए करीब एक वर्ष में 51मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप ढूंढने में तिलक नगर पुलिस ने भारी सफलता पाई है। विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन और लैपटॉप को पुलिस की टीम वे देश के अलग अलग राज्यों से बरामद किया है। हलांकि मोबाईल चोरी के मामलों में कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई।
बहरहाल पुलिस द्वारा बरामद किया गया मोबाईल और लैपटॉप उसके असली मालिक को अपर पुलिस आयुक्त, पूर्वी क्षेत्रीय मंडल विनायक देशमुख और पुलिस उपायुक्त हेमराज सिंह राजपूत के हाथों सौंप दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022-2023 में तिलकनगर पुलिस स्टेशन (Tilaknagar Police Station) की हद से चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को 51 मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप के गायब होने की जानकारी पुलिस में दर्ज कराई गई थी।
मोबाईल चोरी की लगातार शिकायतों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने गुप्त रूप से गहन जांच अभियान शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात और तमिलनाडु में चोरी गए मोबाइलों की लोकेशन को ट्रेस किया और जब्ती अभियान चला कर बरामद कर लिया।
जब्त मोबाइलों को अपर पुलिस आयुक्त, पूर्वी क्षेत्रीय मंडल विनायक देशमुख, पुलिस उपायुक्त हेमराज सिंह राजपूत, सहायक पुलिस आयुक्त नितिन जाधव (देवनार संभाग) के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील काले, पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय चास्कर, विलास राठौड़ अपराध, प्रमोद कुमार जगदेव, आदि।
अपराध प्रकटीकरण अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक राहुल वाघमारे के नेतृत्व में इंस्पेक्टर विजय सिंह देशमुख, पीओ सब-इंस्पेक्टर अजय गोलहर और अपराध जांच दल पुलिस कांस्टेबल रोशन पाटिल, दशरथ राणे आदि ने मोबाईल चोर और मोबाईल ढूंढने में अहम भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply