Advertisement

कोयलांचल के प्रमुख चिकित्सक डॉ उषा सिंह सहित दर्जनों भाजपा मे शामिल

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ स्थित आर्यन होटल मे भाजपा का कार्यक्रम 21 मई को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी मुख्य रूप से मौजूद थे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में बेरमो कोयलांचल प्रमुख डॉक्टर उषा सिंह के साथ दर्जनों गणमान्य भाजपा में शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड के हर क्षेत्र के रहिवासी भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि निर्वाचित प्रतिनिधि जन आकांक्षाओं को पूरा कर रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित धनबाद सासंद पीएन सिंह और गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि इससे भाजपा को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वालों से राष्ट्र पहले के सिद्धांत पर काम करने का आह्वान किया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं जैनामोड़, तातरी, पिछरी, फुसरो सभी जगह पर डॉ उषा सिंह को माला पहनाकर तथा बुके देकर स्वागत किया गया।

इस दौरान श्रीकांत यादव, जितेंद्र सिंह, शिवपूजन चौहान, वीणा देवी, सुमन कुमारी, मेहंदी सिन्हा, अभय विश्वकर्मा, रामू ताती, चंदन राम, सावित्री देवी, रंजन सिंह, लक्ष्मण मिश्रा, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *