Advertisement

पीएम प्रसाद को कोल इंडिया चेयरमैन बनने पर सुभाष सिंह ने दी बधाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद को कोल इंडिया का चेयरमैन बनाए जाने पर फुसरो के पुराना सुभाषनगर निवासी सुभाष सिंह ने अपने दो पुत्र के साथ हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सिंह ने कहा कि कोल इंडिया के नये चेयरमैन पीएम प्रसाद बहुत ही सरल सादगी जीवनशैली के साथ-साथ अच्छे अनुभवी हैं। उनका चयन कोल इंडिया के लिए अत्यंत ही लाभकारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को विश्वास हैं कि मजदूरों के विभिन्न समस्याओं का समाधान सरलता से होगी। क्योंकि चेयरमैन प्रसाद जमीनी हकीकत से अवगत हैं।

सीसीएल सीएमडी प्रसाद को कोल इंडिया का चेयरमैन बनाए जाने पर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि प्रसाद के कोल इंडिया के चेयरमैन बनाएं जाने पर कोयला उत्पादन बढ़ेगा तथा मजदूरों की विभिन्न समस्याओं का समाधान होगा। साथ हीं अनेकों सुविधा मजदूरों को दी जाएगी। इस मौके पर सीसीएल के डीपी हर्ष नाथ मिश्रा सहित सिंह के के दोनों पुत्र उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *