Advertisement

छाई लोड हाईवा ने मारुति सियाज को मारी टक्कर, कार क्षतिग्रस्त

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गांधीनगर थाना क्षेत्र के कुरपनिया मोड़ में छाई लोड एक हाइवा ने सियाज कार को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जाता है कि बोकारो थर्मल की तरफ से गोविंदपुर ए पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह झामुमो के युवा प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अंसारी अपनी मारुति सियाज कार लेकर बेरमो प्रखंड की तरफ जा रहे थे। जिसमें गोविंदपुर ए के मुखिया प्रतिनिधि महबूब अंसारी भी बैठे थे। कुरपनिया मोड़ के पास सामने कार को खड़ा किया गया था।

पीछे से छाई लोड हाईवा क्रमांक JH 10 AX/ 3270 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में जान-माल का नुकसान तो नहीं हुआ पर कार के पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर गांधीनगर पुलिस पहुंचकर हाईवा को थाना ले गई। खेतको निवासी रामचंद्र का हाइवा बताया जा रहा है।

समाचार लिखे जाने तक थाने में दोनों पक्ष पहुंच गए। सामाजिक कार्यकर्ता यू एम एफ के प्रदेश महासचिव अफजल अनीस, कुरपनिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आनंद सिंह, अधिवक्ता शाहबाज अख्तर, झामुमो के नवाज खान, फरीद आदि द्वारा मामले में समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *